Hapur: लिंग जांच में शामिल चार महिलाओं समेत छह गिरफ्तार, हरियाणा पुलिस और स्वास्थ्य विभाग ने की कार्रवाई
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय पांडेय ने बताया कि हरियाणा पुलिस द्वारा मिली सूचना के आधार पर छह आरोपियों को लिंग जांच के मामले में पकड़ा है। चार महिलाओं को भी पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हापुड़ में हरियाणा पुलिस के साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम और जिले की स्थानीय पुलिस ने बृहस्पतिवार शाम बुलंदशहर रोड से लिंग जांच करने वाले छह आरोपियों को दबोच लिया। इनमें से चार महिलाएं हैं जिनकी भ्रूण की जांच कराई गई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार लिंग जांच गुलावठी के गांव भटेना के एक घेर में मोबाइल वेन में की जा रही थी। फिलहाल पुलिस इस रैकेट से जुड़े सभी आरोपियों की तलाश कर रही है।
सीएचसी प्रभारी दिनेश खत्री ने बताया कि हरियाणा के जिला फरीदाबाद पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि हापुड़ में अवैध रूप से भ्रूण लिंग जांच की जा रही है। वहां की पुलिस ने इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग की टीम को दी थी। हरियाणा राज्य की स्वास्थ्य विभाग की दो चिकित्सकों की टीम की अगुवाई में एक टीम का गठन कर हापुड़ भेजा गया। उनके साथ दो महिलाओं को भी भ्रूण की जांच करने के लिए तैयार किया गया।
महिलाओं ने जिला मेरठ के थाना खरखौदा क्षेत्र के गांव पांची के रहने वाले एक दलाल से संपर्क साधा और सौदा भ्रूण जांच का सौदा 25-25 हजार रुपये में तय हो गया। दलाल के अनुसार दोनों महिलाएं भ्रूण लिंग जांच के लिए बृहस्पतिवार सुबह कोतवाली नगर क्षेत्र के दिल्ली रोड स्थित हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण कार्यालय क्षेत्र में पहुंची।
वहां पहले से ही चार महिलाएं मौजूद थी। दलाल अपने साथी चिकित्सक सहित चार महिलाओं और उनके साथ मौजूद लोगों को लेकर जिला बुलंदशहर के गांव भटौना में पहुंचा और यहां एक घेर में खड़ी एक मोबाइल वैन में उनकी भ्रूण लिंग की जांच कराई। जिसके बाद उन्हें लेकर वापस भेजा गया।
लौटने के बाद दबोचे आरोपी
दोनों महिलाओं को लेकर भ्रूण लिंग की जांच कराने के बाद आरोपी उन्हें वापस वहीं पर छोड़ गए। महिला से मिली जानकारी के आधार पर हरियाणा पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पीछा करते हुए आरोपियों को निजामपुर बाइपास के निकट से दबोच लिया। उनसे मिली जानकारी के बाद टीम बुलंदशहर और गाजियाबाद में दबिश देने के लिए रवाना हो गई है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय पांडेय ने बताया कि हरियाणा पुलिस द्वारा मिली सूचना के आधार पर छह आरोपियों को लिंग जांच के मामले में पकड़ा है। चार महिलाओं को भी पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जाएगी।