फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Hapur police shot miscreants Manoj Bhati involved in Lakhan murder case

मुठभेड़ में इनामी बदमाश ढेर: हापुड़ पुलिस ने लखन हत्याकांड में शामिल मनोज भाटी को मारी गोली, एक पुलिसकर्मी घायल

Sun, 29 Jan 2023 08:06 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हापुड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हापुड़ Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 29 Jan 2023 08:06 PM IST
सार

पुलिस मुठभेड़ में ढेर बदमाश मनोज भाटी लखन हत्याकांड में शामिल था।

विज्ञापन
Hapur police shot miscreants Manoj Bhati involved in Lakhan murder case
इनामी बदमाश मनोज भाटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक लाख के इनामी मनोज भाटी को हापुड़ कोतवाली व एसओजी पुलिस टीम ने मुठभेड़ के बाद मार गिराया। वह पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आतंक का पर्याय रहे रणदीप भाटी व सुंदर भाटी गैंग का शॉर्प शूटर था। मनोज भाटी हापुड़ कचहरी के बाहर 16 अगस्त को हुई फरीदाबाद के हिस्ट्रीशीटर लखन की हत्या में शामिल था। पुलिस ने मनोज भाटी के अलावा एक लाख के ही इनामी उसके साथी अंकित को हरियाणा के रेवाड़ी से रविवार तड़के गिरफ्तार किया। 

विज्ञापन

गिरफ्तारी के बाद पुलिस घटना में प्रयुक्त पिस्टल बरामद करने जा रही थी तभी वह हेड कांस्टेबल की पिस्टल छीनकर भागने लगा। इसी दौरान पुलिस की ओर से की गई फायरिंग में मनोज भाटी मारा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

16 अगस्त को दोपहर फरीदाबाद जेल से हापुड़ कचहरी पेशी पर आए हिस्ट्रीशीटर लखन उर्फ यशपाल को हथियारबंद तीन बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश रघुवीर गंज होते हुए फरार हो गए थे। 

विज्ञापन

वारदात में शामिल एक हमलावर सुनील उसी दिन अन्य मामले में जमानत तुड़वाकर ग्रेटर नोएडा जेल चला गया था। जबकि मनोज भाटी निवासी नंगला नैनसुखपुर गौतमबुद्धनगर व अंकित निवासी भैंसरावाली तिगांव फरीदाबाद हरियाणा साथियों के साथ फरार हो गया था। हत्याकांड के बाद से हापुड़ पुलिस पिछले करीब आठ माह से मनोज भाटी और उसके साथियों की तलाश कर रही थी। इनकी कुर्की भी हो चुकी है।

एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने भागते समय पिस्टल निजामपुर हाइवे के किनारे फेंक दी थी। इंस्पेक्टर सोमबीर सिंह मनोज भाटी को लेकर पिस्टल की तलाश में जा रहे थे। 

एनएच-09 हाईवे सबली कट के पास मनोज ने मुख्य आरक्षी रविंद्र की पिस्टल छीनकर भागने का प्रयास किया। पीछा करने पर बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इसमें इंस्पेक्टर सोमबीर सिंह बाजू में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मनोज के सिर में गोली लगी। घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed