{"_id":"63065bf7e436fc107854abb8","slug":"hapur-news-pilakhwa-news-gbd2434660126","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीयर नहीं देने पर सेल्समैन को मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीयर नहीं देने पर सेल्समैन को मारी गोली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीयर नहीं देने पर सेल्समैन को गोली मारी
पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के गांव लाखन में बीयर की दुकान पर देर रात सेल्समैन को युवकों ने गोली मार दी। दुकान बंद होने के कारण सेल्समैन ने बीयर देने से मना कर दिया था। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी है। दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के जरिए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
हरिद्वार निवासी इमरान की सरकारी बीयर की दुकान गांव लाखन में है। दुकान पर गांव आलमपुर निवासी दिनेश सिसोदिया और अतुल गहलौत सेल्समैन है। मंगलवार की रात दस बजे शटर बंद कर दोनो सेल्समैन दुकान के अंदर सो गए। रात करीब सवा 11 बजे कुछ युवक दुकान पर पहुंचे, और शोर मचा कर बीयर देने की मांग करने लगे। आरोप है कि सेल्समैन द्वारा बीयर देने से मना करने पर हमलावरों ने गोली चला दी। गोली शटर से पार होकर दुकान के अंदर सो रहे सेल्समैन अतुल गहलौत को जाकर लगी। पूरा घटनाक्रम दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। सेल्समैनों द्वारा मामले की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद आरोपी कार में बैठकर भाग गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल अतुल को अपचार के लिए रामा अस्पताल में भर्ती कराया। दुकान के सेल्समैन दिनेश ने दो को नामजद करते हुए पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में सेल्समैन की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर नामजद हिमांशु और शाश्वत पहचाने गए हैं। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जल्द ही अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।