फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

सिखेड़ा रजवाहे के पास पुलिस मुठभेड़ में इनामी बदमाश गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
hapur news
मुठभेड़ में घायल हुए बदमाश को अस्पताल ले जाते पुलिस कर्मी। - फोटो : PILAKHWA
सिखेड़ा रजवाहे के पास पुलिस मुठभेड़ में इनामी बदमाश पकड़ा
विज्ञापन

पिलखुवा। पिलखुवा-धौलाना मार्ग पर सिखेड़ा रजवाहा के पास सोमवार की रात थाना पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने 25 हजार के इनामी बदमाश अंकित जावला को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गए, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल बदमाश ने अपने साथियों के साथ मिलकर पिछले दिनों फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन एजेंट के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने बदमाश के कब्जे से लूट के 65 सौ रुपये, तमंचा-कारतूस और एक बाइक बरामद की है।

सीओ पिलखुवा अशोक कुमार सिसोदिया ने बताया कि सोमवार की रात करीब 11 बजे सूचना मिली कि जून माह में आशीर्वाद फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन एजेंट से लूट करने वाला बदमाश बाइक द्वारा मेरठ से पिलखुवा होते धौलाना की तरफ जा रहा है। एसओजी और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने सिखेड़ा रजवाहे के पास चेकिंग शुरू कर दी। इस दौरान सामने से आ रहे बाइक सवार को रुकने का इशारा किया, तो उसने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस टीम द्वारा जवाबी कार्रवाई करते आत्मरक्षा में गोली चलाई, गोली बदमाश के पैर में लगी। सीओ ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश अंकित जावला ग्राम हुरमपुर थाना कांधला जिला शामली का रहने वाला है। पूछताछ में बदमाश ने बताया कि जून माह उसने अपने साथी सुनील निवासी भोजपुर, सूरज और अंकित निवासी ग्राम दबथुवा थाना सरधना जिला मेरठ के साथ मिलकर आशीर्वाद फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन एजेंट के साथ लूट की थी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार बदमाश शातिर किस्म का अपराधी है, इसके खिलाफ मेरठ, शामली, हापुड़ समेत अन्य जिलों के थानों में करीब 19 मुकदमे दर्ज हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि लूट के मामले में सुनील और सूरज को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने बदमाश की गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed