फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

सद्दीकपुरा में एक समुदाय के दो पक्षों में पथराव, हवाई फायरिंग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
hapur news
सद्दीकपुरा में एक समुदाय के दो पक्षों में पथराव, हवाई फायरिंग
विज्ञापन

पिलखुवा। बकरीद पर्व पर स्थानीय मोहल्ला सद्दीकपुरा और गढ़ी निवासी एक ही समुदाय के दो पक्षों में पथराव और हवाई फायरिंग होने का मामला प्रकाश में आया है। जिसके चलते लोगों में दहशत का माहौल उत्पन्न हो गया। लोगों ने अपने-अपने घरों के दरवाजे बंद कर लिए। सूचना पाकर पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे सीओ और कोतवाल ने लोगों को समझाबुझाकर मामला शांत कराया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह ने अनाउंसमेंट कर लोगों से शांति बनाए रखने और त्योहार को सादगी के साथ मनाने की अपील की। पुलिस द्वारा मौके पर ड्रोन कैमरे की मदद से मोहल्ले में निगरानी गई। सुरक्षा के दृष्टिगत दोनों मोहल्ले में पुलिस तैनात कर दी गई।
रविवार को ईद पर्व के चलते उपरांत करीब साढ़े तीन बजे मोहल्ला सद्दीकपुरा निवासी सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक इदरीश का पौत्र स्कूटी से गढ़ी मोहल्ले की तरफ जा रहा था। गढ़ी मोहल्ले में रास्ते में कुछ युवक एक दूसरे को गले मिलकर ईद की बधाई दे रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान स्कूटी एक युवक से टकरा गई। जिस पर युवकों ने स्कूटी सवार बालक के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। सूचना मिलने पर सद्दीकपुरा के कुछ अन्य युवक मौके पर पहुंच गए और विवाद बढ़ता देख लोगों ने दोनों पक्ष के युवकों को समझाबुझा कर मामला शांत करा दिया। आरोप है कि इसके बाद गढ़ी मोहल्ले के कुछ युवकों ने एकत्र होकर मोहल्ला सद्दीकपुरा पहुंचे और पथराव करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

पथराव के बाद दहशत में बंद हो गईं दुकानें
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि दोनों पक्षों में जमकर पथराव और हवाई फायरिंग हुई। दहशतजदा लोगों में भगदड़ मच गई। मोहल्ले में खुली किराना समेत अन्य सामानों की दुकानें बंद हो गई। हांलाकि इसमें किसी के हताहत एवं घायल होने की सूचना नहीं है। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस को आता देख आरोप भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट =
मामले में अभी तक किसी के द्वारा थाने पर तहरीर नहीं दी गई है, साथ ही दोनों पक्षों में से किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। फायरिंग होने की जानकारी के चलते जांच चल रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर साक्ष्यों के आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। गढ़ी और सद्दीकपुरा मोहल्ले में पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।
- अशोक कुमार सिसोदिया, सीओ पिलखुवा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed