फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

रंजिश के रंगों से खेली होली, झगड़े में आठ लोग घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 19 Mar 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
hapur news
रंजिश के रंगों से खेली होली, झगड़े में आठ लोग घायल
विज्ञापन

पिलखुवा। रंगों के इस त्योहार को आपसी प्रेम भाव का त्योहार कहा जाता है। लेकिन इस पर्व पर रंजिश के रंग भी अपना रूप ले लेते हैं। शुक्रवार को भी दुल्हैंडी पर जनपद में कई स्थानों पर रंग लगाने को लेकर झगड़े हुए। जिसमें कई लोग घायल हो गए। पिलखुवा थाना क्षेत्र के परतापुर गांव में भी रंग लगाने को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। जिसमें आठ लोग घायल हो गए। मौके पर एसपी और एएसपी ने पहुंचकर मामला शांत कराया। वहीं संबंधित चौकी प्रभारी ने आठ नामजद सहित 20 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
परतापुर में बृहस्पतिवार की रात प्रवेश द्वारा आबिद को रंग लगाने का प्रयास किया गया जिसका आबिद द्वारा विरोध किया गया। आरोप है कि प्रवेश ने गाली-गलौज शुरू कर दी। ग्रामीणों ने मामला शांत करा दिया। कुछ देर बाद आबिद और प्रवेश अपने-अपने साथियों के साथ आमने सामने आ गए। कहासुनी से शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते पथराव में तब्दील हो गया। ग्रामीणों ने घरों के दरवाजे बंद कर लिए। दो पक्षों के लोगों में झगड़ा होने की सूचना पर पूरे गांव में भय का माहौल बन गया। सूचना पाकर चौकी प्रभारी राकेश कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और मामला शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन झगड़ा कर रहे लोगों ने पुलिस की एक न सुनी। कंट्रोल रूम पर सूचना देने के बाद पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर, अपर पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्रा, सीओ पिलखुवा डॉ. तेजवीर सिंह, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अभिनव सिंह पुंडीर पुलिस और पीएसी के साथ मौके पर पहुंचे और मामला शांत कराया। पुलिस ने मौके से एक पक्ष के प्रवेश, सुनील, सतेंद्र, सचिन एवं दूसरे पक्ष के इशामू, इस्लाम, सलीम और आबिद को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार लोगों में इस्लाम को छोड़कर अन्य अभी घायल भी है। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। दो पक्षों में झगड़ा होने के चलते गांव में पुलिस फोर्स तैनात है।
विज्ञापन

एसपी दीपक भूकर ने बताया कि चौकी प्रभारी की तहरीर पर आठ को नामजद करते बीस के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जिसमें से नामजद प्रवेश, सुनील, सतेंद्र, सचिन, इशामू, इस्लाम, सलीम और आबिद को गिरफ्तार कर लिया गया है। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में एसडीएम और सीओ रहे मौजूद
दो पक्षों में खूनी संघर्ष के बाद दुल्हैंडी वाले दिन एसडीएम सनीता सिंह और सीओ पिलखुवा डॉ. तेजवीर सिंह भारी पुलिस बल के साथ गांव में डेरा डाले रहे। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने ग्रामीणों के साथ बैठक भी की। दोनों ने ग्रामीणों से भाईचारे के साथ होली पर्व मनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed