{"_id":"620a89e2a4d3a310297d2d41","slug":"hapur-news-pilakhwa-news-gbd234085514","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम कार्ड का क्लोन बनाकर खाते से निकाले 32 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम कार्ड का क्लोन बनाकर खाते से निकाले 32 हजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटीएम कार्ड का क्लोन बनाकर खाते से निकाले 32 हजार
पिलखुवा। साइबर ठगों ने एक युवक के एटीएम कार्ड का क्लोन बनाकर बैंक खाते से 32 हजार रुपये निकाल लिए। एक घंटे के अंदर पांच बार में रकम निकाली गई। पीड़ित ने थाने पर तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव खैरपुर-खैराबाद निवासी सत्यपाल सिंह ने बताया कि उसका रेलवे रोड स्थित एक बैंक की शाखा में खाता है। गत 11 फरवरी को तीन से चार बजे के बीच उसके खाते से पांच बार में 32610 रुपये निकल गए। जबकि एटीएम कार्ड उसके पास था। मोबाइल पर धनराशि निकलने के मेसेज देखकर उसके होश उड़ गए। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि साइबर क्राइम के माध्यम से रुपये निकाले गए हैं। मामला साइबर क्राइम से जुड़ा होने के कारण पीड़ित की तहरीर को साइबर सैल भेजा गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।