फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

गैस एजेंसी संचालक की डेयरी में डकैती डालने वाले चार पकड़े

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
hapur news
मुठभेड़ के दौरान घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल ले जाती पुलिस। - फोटो : PILAKHWA
गैस एजेंसी संचालक की डेयरी में डकैती डालने वाले चार पकड़े
विज्ञापन

पिलखुवा। मोदीनगर रोड स्थित दतैड़ी गांव के पास शुक्रवार की रात पुलिस और डकैतों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए। पुलिस ने दोनों घायलों समेत चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का दावा है कि गिरफ्तार डकैतों ने अपने साथियों के साथ मिलकर पिछले दिनों गैस एजेंसी संचालक की डेयरी मेें डाका डाला था। उनके कब्जे से तीन पशु के अलावा कारतूस एवं तमंचा बरामद हुए हैं। डकैतों से बरामद पशुओं में डेयरी से लूटे गए पशु शामिल बताए हैं।
सीओ पिलखुवा डॉ. तेजवीर सिंह ने बताया कि शुक्रवार की रात सूचना मिली कि मोदीनगर की तरफ से पिलखुवा होते हुए कुछ बदमाश पशुओं को लेकर बुलंदशहर के शिकारपुर को जा रहे हैं। जहां शनिवार को लगने वाली पैठ में पशु बेचे जाएंगे। पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी की और दतैड़ी गांव मोड़ के पास बदमाशों की गाड़ी को रोक लिया। इस पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए। घायल बदमाशों में आसिफ निवासी निडौरी एवं नईम निवासी खिवाई जनपद मेरठ है। जबकि अन्य गिरफ्तार दोनों बदमाश लिसाड़ी गेट मेरठ निवासी अनीस मस्ताना एवं मौसीन हैं। घायल डकैतों के टांग में गोली लगी है। घायलों को पुलिस द्वारा उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

सीओ पिलखुवा का कहना है कि गिरफ्तार चारों बदमाश गत 12 अक्तूबर को गांव सिखैड़ा में गैस एजेंसी संचालक सुभाष तोमर की डेयरी में पड़ी डकैती में शामिल थे। गिरफ्तारी के दौरान बदमाशों के कब्जे से बरामद तीन पशुओं में दो पशु गैस एजेंसी संचालक की डेयरी से लूटे गए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले में पूछताछ चल रही है। जल्द ही स्थिति स्पष्ट कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed