फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

दहेज उत्पीड़न में पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
hapur news
दहेज उत्पीड़न में पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

पिलखुवा। कोतवाली पुलिस ने एसपी के आदेश पर पति समेत पांच के खिलाफ दहेज उत्पीड़न के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है। पीड़िता ने आरोपी दामाद पर दूसरी शादी करने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी विधवा महिला ने बताया कि उसकी दोनों बेटियों की शादी गत 25 फरवरी 2020 को नोएडा के गांव बहलोलपुर निवासी संदीप एवं कुलदीप के साथ हुई थी। शादी के उपरांत काजल की विदाई तभी कर दी गई थी। जबकि रचना की विदाई कुछ माह बाद करने को लेकर दो पक्षों में समझौता हुआ था। आरोप है कि दो बेटियों की शादियों में दहेज में एक कार देने के चलते ससुराल पक्ष के लोगों ने काजल का उत्पीड़न शुरू कर दिया। इसी के चलते गत एक जनवरी को पिता का निधन हो गया था। इसके चलते ससुराल पक्ष के लोग काजल को लेकर मायके में आए और छोड़कर चले गए। तभी से काजल मायके में रह रही है। पीड़ित विधवा का कहना है कि ससुराल पक्ष के लोग दहेज में एक कार और आभूषणों की मांग कर रहे हैं। आरोप है कि मांग पूरी नहीं होने पर छोटे दामाद कुलदीप ने दूसरी शादी कर ली है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार सक्सेना का कहना है कि पुलिस अधीक्षक के आदेश और पीड़िता की तहरीर पर बेटी के पति कुलदीप, ससुर ब्रजपाल, सास बबीता, ननदोई राहुल और ननद राखी के खिलाफ दहेज उत्पीड़न के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांचोपरांत साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed