{"_id":"60fc563d8ebc3e58694ac67f","slug":"hapur-news-pilakhwa-news-gbd222866126","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुष्मान कार्ड होने पर भी थमाया 25 हजार का बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयुष्मान कार्ड होने पर भी थमाया 25 हजार का बिल
विज्ञापन
रामा अस्पताल में मरीज के पररॉजनों को बात करती पुलिस।
- फोटो : PILAKHWA
-
- 1
-
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयुष्मान कार्ड होने पर भी थमाया 25 हजार का बिल
पिलखुवा। नेशनल हाईवे स्थित रामा मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में भर्ती एक मरीज को आयुष्मान योजना का पात्र होने पर भी 25 हजार का बिल थमा दिया। इस पर मरीज के परिजनों ने जमकर हंगामा किया तथा सीएमओ से शिकायत की। हंगामे की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। वहीं सीएमओ ने अस्पताल प्रबंधन से वार्ता कर मरीज का बिल कम कराया। पुलिस ने परिजनों को समझा कर मामला शांत करा दिया।
गाजियाबाद निवासी 32 वर्षीय अमित पथरी का ऑपरेशन कराने के लिए तीन दिन पूर्व रामा मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में भर्ती हुआ था। अमित का आयुष्मान स्वास्थ्य कार्ड बना हुआ हैं। मरीज के परिजनों का आरोप है कि शुक्रवार की रात चिकित्सकों ने ऑपरेशन किए बिना अमित की छुट्टी कर दी और 25 हजार रुपये का बिल थमा दिया। इसी के चलते परिजनों ने अस्पताल में हंगामा करना शुरू कर दिया। मामले की सूचना सीएसओ और पिलखुवा पुलिस को दी गई। बाद में सीएमओ के हस्तक्षेप और पुलिस ने मौके पर पहुंच मामला शांत कराया।
सीएमओ रेखा शर्मा : तीन दिन पूर्व परिजनों द्वारा मरीज को पथरी के ऑपरेशन के लिए भर्ती कराया गया था। आयुष्मान कार्ड से इलाज के लिए पहले अस्पताल को परमिशन लेनी पड़ी हैं। मरीज एसी रूम लेकर प्राइवेट इलाज करा रहा था।। जिसका बिल अस्पताल द्वारा बनाया था। अस्पताल प्रबंधन से वार्ता कर बिल काफी कम करा मामला शांत करा दिया गया था।
विज्ञापन
आकाश कुमार मैनेजर रामा मेडिकल कॉलेज पिलखुवा : मरीज द्वारा एसी रूम लेकर प्राइवेट इलाज कराया गया था। जिसका बिल 25 हजार का बना था। मरीज को पीलिया और दिल पर फोड़ा होने के कारण अभी ऑपरेशन नहीं किया जा सकता था। जिसके चलते इसकी छुट्टी की गई थी।