{"_id":"60b5247c8ebc3e59b5120843","slug":"hapur-news-pilakhwa-news-gbd2196296186","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम के निरीक्षण में छह कर्मी मिले गैरहाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम के निरीक्षण में छह कर्मी मिले गैरहाजिर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसडीएम के निरीक्षण में छह कर्मी मिले गैरहाजिर
धौलाना। जिलाधिकारी के आदेश पर तहसील क्षेत्र में एसडीएम धौलाना ने तहसील का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न दफ्तरों में छह कर्मी अनुपस्थित मिले। गैरहाजिर कर्मचारियों को नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण मांगा है। एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी ने बताया कि सोमवार को तहसील का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान
संग्रह कार्यालय, बैनामा, राजस्व, तहसीलदार परिसर में पहुंचकर कर्मियों की उपस्थित देखी गई। निरीक्षण के दौरान सरला देवी, विनोद कुमार, रविंद्र, चंद्रपाल, सरफराज और पंकज गैर हाजिर मिले हैं। नियमानुसार सभी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। दो दिन में संतोषजनक जवाब नहीं देने पर एक दिन का वेतन काटने की संस्तुति की जाएगी। एसडीएम ने बताया कि निरीक्षण की रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी जा चुकी है।