{"_id":"60b521dc8ebc3e00d33f2c94","slug":"hapur-news-pilakhwa-news-gbd2196285176","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चे का गांव के जंगल में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चे का गांव के जंगल में मिला शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चे का गांव के जंगल में मिला शव
धौलाना। सुबह घर के बाहर खेलते हुए लापता हुए 12 वर्षीय बच्चे का शव गांव सालेपुर कोटला के जंगल में अर्धनग्न अवस्था में पड़ा मिला। परिजनों ने आशंका जताई कि बच्चे के साथ हत्या से पूर्व कुकर्म किया गया है। वही ग्रामीणों को समझाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
गांव निवासी मगरुब का 12 वर्षीय बेटा सुबह घर के बाहर खेलने के दौरान करीब दस बजे संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गया। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। शाम को ग्रामीणों से जानकारी मिली कि एक बच्चे का अर्धनग्न अवस्था में शव गांव सालेपुर कोटला के जंगल में खेत में पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों को तांता लग गया। इस दौरान परिजन भी मौके पर पहुंचे और उसकी पहचान की। बच्चे के शरीर पर चोट के निशान थे। परिजनों ने आशंका जताई है कि गला दबाकर हत्या की गई है। हत्या से पूर्व कुकर्म की आशंका जताई जा रही है। क्षेत्राधिकारी पिलखुवा डॉ. तेजवीर सिंह ने बताया कि पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है। परिजनों से जानकारी करने के बाद हीं पुलिस मामले का जांच कर रही है।
आरोपियों पर कार्रवाई की मांग
मृतक के पिता किसान है। चार बच्चों में मृतक सबसे छोटा था। मां का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं परिजनों ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं ग्रामीणों में बच्चे की हत्या को लेकर आक्रोश है। शांति व्यवस्था के मद्देनजर गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।