फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

महंत के समर्थकों और छिजारसी टोल कर्मियों के बीच मारपीट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 29 May 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
hapur news
महंत के समर्थकों और छिजारसी टोल कर्मियों के बीच मारपीट
विज्ञापन

पिलखुवा। नेशनल हाईवे स्थित छिजारसी टोल पर डासना देवी मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद महाराज के काफिले में जा रही गाड़ी को रोकने के दौरान कार का शीशा टूटने पर जमकर हंगामा व मारपीट हुई। आरोप है कि टोल कर्मियों द्वारा महंत के साथ जा रहे साधुओं के साथ अभद्रता की गई। वहीं टोल कर्मियों ने मारपीट का आरोप लगाया। हालांकि पुलिस के पहुंचने के बाद मामला शांत हो गया।
जानकारी के अनुसार डासना देवी मंदिर के महंत महाराज यति नरसिंहानंद सरस्वती शनिवार लगभग साढ़े 10 बजे अपने दर्जनों साथियों के साथ गाड़ियों में सवार होकर किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मेरठ जा रहे थे। जैसे ही उनकी गाड़ियों का काफिला छिजारसी टोल प्लाजा पर पहुंचा तो वहां तैनात कर्मियों ने इमरजेंसी लेन को खोल दिया। इमरजेंसी लेन से महंत का काफिला निकल गया। बताया जाता है कि उनके साथ चल रही एक गाड़ी पीछे रह गई। आरोप है कि उक्त गाड़ी के वहां पहुंचने पर टोल कर्मियों ने उसमें सवार साधुओं से अभद्रता की तथा कार का शीशा भी तोड़ दिया। सूचना मिलने पर टोल पर पहुंचे अन्य साधुओं ने टोल कर्मियों के साथ मारपीट कर दी। लगभग आधा घंटे तक हंगामा चलता रहा। इसी दौरान वहां पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। अभी तक थाने में किसी भी पक्ष की तरफ से तहरीर नहीं दी गई हैं।
विज्ञापन

कोट-
महंत महाराज यति नरसिंहानंद सरस्वती का कहना है कि टोल प्लाजा कर्मियों ने उनके साथियों के साथ अभद्रता और मारपीट कर गाड़ी को क्षतिग्रस्त किया हैं। मेरठ कार्यक्रम में जाने के कारण थाने पर तहरीर नहीं दे जा सकी थी। वहां से वापस आने पर टोल कर्मियों के खिलाफ थाने पर तहरीर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

टोल प्लाजा के प्रबंधक अरविंद चौहान का कहना है कि उनकी गाड़ी प्लाजा की लेन पर लगे बैरियर से टकरा गई, जिसके कारण कार का शीशा टूट गया। इसके बाद वहां पर पहुंचे अन्य साधुओं द्वारा टोल कर्मियों के साथ मारपीट की गई हैं। आपस में बात कर मामला शांत कर दिया गया हैं।
--
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार सक्सेना का कहना है कि इस संबंध में अभी तक किसी भी पक्ष के द्वारा थाने पर तहरीर नहीं दी गई हैं। तहरीर मिलने के बाद साक्ष्यों के आधार पर सही कार्रवाई की जाएगी।

डासना देवी मंदिर के महंत शनिवार को अपने साथियों के साथ गाडिय़ों में सवार होकर मेरठ जा रहे थे। छिजारसी टोल प्लाजा पर तैनात कर्मियों ने महंत के काफिये की एक गाड़ी को रोक लिया। आरोप है कि गाड़ी के सवार साधुओं के साथ अभद्रता करते गाड़ी के शीशा तोड़ क्षतिग्रस्त कर दिया। यह सब कुछ पुलिस की मौजूदगी में होने का आरोप हैं। इधर टोल कर्मियों का आरोप है कि वहां पहुंचे दर्जनों साधुओं ने उनके साथ जमकर मारपीट की। पुलिस तहरीर मिलने के बाद साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करने की बात कह रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed