{"_id":"60982df88ebc3e7de405da61","slug":"hapur-news-pilakhwa-news-gbd2184312103","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़कों पर बेवजह घूम रहे 135 युवकों के काटे चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़कों पर बेवजह घूम रहे 135 युवकों के काटे चालान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़कों पर बेवजह घूम रहे 135 युवकों के काटे चालान
पिलखुवा। कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए हैंडलूम नगरी की पुलिस ने सख्ती दिखाई। पुलिस ने क्षेत्र में गश्त कर बेवजह सड़कों पर घूम परहे 135 युवकों का चालान कर 15 हजार रुपये का जुर्माना वसूला। इसके अलावा पकड़े गए कई युवकों द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं देने पर उन्हें थाने पर ले जाकर कानून का पाठ पढ़ाया और हिदायत देकर छोड़ दिया। इस दौरान पुलिस लोगों को कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की अपील करती रही। पुलिस लाउडस्पीकर के माध्यम से भी लोगों से कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की अपील करती दिखी। रविवार को पुलिस ने जरूरी वस्तुओं की दुकानों के अलावा किसी भी दुकान का शटर उठने नहीं दिया। सारे दिन पुलिस क्षेत्र में गश्त करती रही।
रविवार को पुलिस फोर्स के साथ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शहर के गांधी बाजार, जवाहर बाजार, उमराव मार्केट, मोदी नगर बस अड्डा, रेवले रोड, मंडी, हाईवे एलिवेटेड के नीचे सारे दिन पैदल गश्त करते है। इस दौरान सड़कों पर घूम रहे युवकों से पूछताछ कर चालान काटा।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए जारी नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और कोरोना गाइडलाइन का कड़ाई से पालन कराया जाएगा। इसके चलते रविवार को नियमों का उल्लंघन करने वाले 135 का चालान काट 15 हजार का जुर्माना वसूला। उन्होंने कहा कहा रविवार को अनैतिक किसी भी दुकान को नहीं ख्ुालने दिया। कोविड नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चालान काट रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।