{"_id":"607b28738ebc3eda731baa94","slug":"hapur-news-pilakhwa-news-gbd217355618","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनेश नगर में मकान का ताला तोड़ नकदी और आभूषण चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनेश नगर में मकान का ताला तोड़ नकदी और आभूषण चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिनेश नगर में मकान का ताला तोड़ नकदी और आभूषण चोरी
पिलखुवा। महिला मकान का ताला लगाकर बीमार मां को देखने गई थी। इसी दौरान चोरों ने मकान का ताला तोड़कर नकदी और आभूषण चोरी कर लिए। पीड़ित महिला ने थाने में चोरों के खिलाफ तहरीर दी हैं। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत पबला रोड स्थित दिनेश नगर कॉलोनी में अरूणा चौधरी बच्चों के साथ रहती हैं। महिला का पति हरियाणा स्थित एक दुग्ध डेयरी में नौकरी करता हैं और महिला नगर के एक प्राइवेट स्कूल में बतौर शिक्षिका हैं। उक्त दंपती बिजनौर के मूल निवासी हैं और दिनेश नगर कॉलोनी में किराए के मकान में रहता हैं। बताया कि दो दिन पूर्व महिला मकान का ताला लगाकर बीमार मां को देखने गई थी। चोरों ने शुक्रवार देर रात मकान का ताला तोड़कर हजारों की नकदी व लाखों रुपये के आभूषण चोरी कर लिए। शनिवार की सुबह मकान का ताला टूटा देखकर पड़ोसियों ने मामले की सूचना पुलिस और महिला को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की हैं। महिला ने थाने पर चोरों के खिलाफ तहरीर दी हैं।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नरेश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही हैं। शीघ्र ही चोरों को गिरफ्तार कर सामान और नकदी को बरामद कर मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। संवाद।