फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

बैंककर्मी बनकर ओटीपी पूछ खाते से उड़ाए 92 हजार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 17 Apr 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
hapur news
बैंककर्मी बनकर ओटीपी पूछ खाते से उड़ाए 92 हजार
विज्ञापन

पिलखुवा। आए दिन साइबर ठग लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। साइबर ठगों ने एक व्यक्ति को बैंककर्मी बनकर फोन किया और फोन पर आए ओटीपी प्राप्त कर लिया। उसके बाद उक्त व्यक्ति के बैंक खाते से 92 हजार रुपये उड़ा लिए। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई हैं।
धौलाना-पिलखुवा मार्ग स्थित सालासर टेक्नो इंजीनियरिंग के कर्मचारी अंकित सिंह ने बताया कि शुक्रवार को उसके मोबाइल पर एक कॉल आई। फोनकर्ता ने अपने आप को बैंककर्मी बताते हुए खाता संबंधी जानकारी ली और मोबाइल पर आए ओटीपी की जानकारी मांगी। पीड़ित द्वारा उसे ओटीपी बता दिया। इसके बाद उसके बैंक खाते से 92 हजार छह सौ चार रुपये निकल गए। इसके बाद पीड़ित द्वारा बैंककर्मी का नंबर कई बार मिलाया, लेकिन नहीं मिला। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई हैं।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही हैं। पीड़ित पर जिस नंबर से कॉल आई है उक्त नंबर को साइबर सेल को भेजा जा रहा हैं। शीघ्र ही अपराधी को गिरफ्तार पर मामले की खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed