फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

सड़क हादसे में महिला समेत तीन घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jan 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
hapur news
सड़क हादसे में महिला समेत तीन घायल
विज्ञापन

पिलखुवा। हाईवे पर अलग-अलग हुए सड़क हादसे में एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया हैं।
कोतवाली क्षेत्र के गांव लाखन निवासी महिला रजनी तोमर अपने बेटा के साथ बाइक पर सवार होकर किसी काम से पिलखुवा आ रही थी। रास्ते में हाईवे पर एलिवेटेड रोड के नीचे बस अड्डा के पास चलती बाइक से अचानक महिला गिर गई, जिससे वह घायल हो गई। राहगीरों की मदद से बेटा ने उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

दूसरी घटना धौलाना कट के पास घटित हुई। गाजियाबाद के मुरादनगर निवासी प्रदीप अपने मित्र के साथ बाइक पर सवार होकर किसी काम से धौलाना तहसील जा रहे थे। धौलाना कट के पास उनकी बाइक को कार सवार ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक फिसल गई। जिससे दोनों युवक घायल हो गए। हादसे के बाद चालक कार को लेकर फरार हो गया। हादसे को बाद घटना स्थल पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। राहगीरों की मदद से लोगों ने घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया हैं।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार सिंह ने बताया कि इस संबंध में उसके पास कोई तहरीर नहीं आई। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed