{"_id":"5fb8086a8ebc3e9bce61504a","slug":"hapur-news-pilakhwa-news-gbd2089942157","type":"story","status":"publish","title_hn":"छिजारसी में दो पक्षों में मारपीट, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छिजारसी में दो पक्षों में मारपीट, दो घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छिजारसी में दो पक्षों में मारपीट, दो घायल
पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के गांव छिजारसी में बृहस्पतिवार को दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट में एक पक्ष के दो लोग गंभीर घायल हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा हैं।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को ग्राम छिजारसी में दो पक्षों में मामूली कहासुनी के बाद मारपीट हो गई थी। जिसमें दीन मोहम्मद एवं उसके भाई को मारपीट कर घायल कर दिया था। पुलिस ने दीन मोहम्मद की तहरीर पर गांव निवासी उपेंद्र सिंह एवं हरेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शुक्रवार को नामजद उपेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दूसरे नामजद हरेंद्र की तलाश में दबिश दी जा रही है। गिरफ्तार आरोपी को जेल भेजा गया हैं।