फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

शराब के नशे में पति बना हैवान, पत्नी को किया लहूलुहान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
hapur news
शराब के नशे में पति बना हैवान, पत्नी को किया लहूलुहान
विज्ञापन

धौलाना। औद्योगिक क्षेत्र स्थित एरिया में रहने वाले एक दंपती ने जमकर शराब पी। फिर नशे में पत्नी के नाजुक अंगों को काट डाला। लहूलुहान पत्नी किसी तरह पुलिस चौकी पहुंची और आपबीती सुनाई। पीड़िता ने इसकी सूचना परिजनों को दी। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर उपचार के लिए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए लेकिन गंभीर हालत के चलते उसे मेरठ रेफर कर दिया।

जानकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश का रहने वाला यह दंपती औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्टरी में मजदूरी करता है। पीड़िता की मां ने बताया बुधवार सुबह उन्हें पुलिस द्वारा सूचना मिली कि उनकी बेटी के साथ उनके पति ने घटना को अंजाम दिया है। सूचना मिलते ही वह अपने बेटे और परिवार वालों के साथ यहां पहुंचकर बेटी को उपचार के लिए अस्पताल ले गई। लेकिन गंभीर हालत के चलते उसे मेरठ रेफर कर दिया। इस संबंध में आरोपी पति के खिलाफ उचित कार्रवाई हेतु शिकायत की जा रही है। थाना प्रभारी राजपाल सिंह तोमर का कहना है कि अभी मामले में तहरीर नहीं मिली है। महिला को उपचार के लिए भेजा दिया है। संबंधित मामले में महिला के पति को पुलिस गिरफ्तार कर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed