फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

दवा का सैंपल जांच को नोएडा लैब भेजने के लिए पालिकाध्यक्ष को धरना पर बैठना पड़ा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
hapur news
दवा का सैंपल जांच को भेजने से मना करने पर धरने पर बैठी पालिकाध्यक्ष
विज्ञापन

पिलखुवा। शहर में छिड़काव के लिए इस्तेमाल की जा रही एंटी लार्वा दवा का सैंपल जांच को लैब भेजने से अधिकारियों ने मना कर दिया। इसपर पालिकाध्यक्ष धरने पर बैठ गईं। देर रात मौके पर पहुंचे एडीएम और एएसपी ने आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया।
पालिकाध्यक्ष गीता गोयल ने बताया कि नगर पालिका द्वारा शहर में छिड़काव के लिए जिस दवा का इस्तेमाल किया जा रहा है, उसमें एंटी लार्वा की क्षमता कम होने की शिकायत नगरवासियों द्वारा की जा रही है। इसी के चलते शनिवार की शाम को उन्होंने पालिका परिसर में पहुंच गोदाम में रखी दवाई व अन्य सामान के स्टॉक का निरीक्षक किया। इसके बाद उन्होंने अधिशासी अधिकारी से उक्त दवा का सैंपल जांच के लिए नोएडा लैब भेजने को कहा। आरोप है कि पालिका अधिकारियों व कर्मचारियों ने उक्त दवा का सैंपल जांच को भेजने से मना कर दिया। इसपर पालिकाध्यक्ष गीता गोयल अपने पति मनोज गोयल के साथ पालिका परिसर में ही धरना पर बैठ गई। चेयरमैन के धरना पर बैठते ही जिला प्रशासन में हड़क प मचा गया। रात को ही सूचना पर पहुंचे एडीएम, एएसपी और सीओ ने उक्त दवा सैंपल जांच के लिए नोएडा भेजने का आश्वासन देकर चेयरमेन का धरना समाप्त कराया।
विज्ञापन

चेयरमैन गीता गोयल ने बताया कि पूर्व में भी पालिका कर्मियों ने एक्सपायरी दवाओं का छिड़काव किया था, जिसकी उनके द्वारा पत्र भेजकर डीएम और कमिशभनर को अवगत कराया गया था। आरोप है कि ईओ ने अभी तक उनके पत्र का जवाब नहीं दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
पालिका के अधिशासी अधिकारी विकास कुमार का कहना है कि पालिकाध्यक्ष दवाईयों की जांच करा सकती हैं। दवाई के खरीदने से लेकर छिड़काव तक नियम का पालन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed