{"_id":"5e122ec58ebc3e87c56ea507","slug":"hapur-news-pilakhwa-news-gbd1916013167","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैमिकल फैक्ट्री में लगी आग में झुलसे मजदूर ने इलाज के दौरान तोडा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैमिकल फैक्ट्री में लगी आग में झुलसे मजदूर ने इलाज के दौरान तोडा दम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केमिकल फैक्टरी में लगी आग में झुलसे मजदूर ने तोड़ा दम
धौलाना। एक सप्ताह पूर्व औद्योगिक क्षेत्र यूपीएसआईडीसी में केमिकल कंपनी इनकोटेक लिंक प्राईवेट लिमिटेड में लगी भीषण आग का शिकार हुए सपनावत निवासी मजदूर ने दिल्ली स्थित अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मजदूर की मौत की सूचना परिजनों एवं ग्रामीणों को लगी तो उनमें आक्रोश फैल गया। मृतक का अंतिम संस्कार कर ग्रामीणों ने यूपीएसआईडीसी स्थित केमिकल कंपनी प्रबंधन से मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की हैं।
गांव सपनावत निवासी दुष्यंत औद्योगिक क्षेत्र स्थित केमिकल कंपनी इनकोटेक लिंक प्राईवेट लिमिटेड में कार्यरत था। गत 30 जनवरी को उक्त केमिकल कंपनी में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही दखते आग ने विकराल रूप ले लिया। कंपनी में कार्यरत मजदूरों को बचाने के चक्कर में मजदूर दुष्यंत आग की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया था। मृतक की पत्नी आशा का रो रोकर बुरा हाल है। जानकारी के मुताबिक यूपीएसआईडीसी फेज टू एफ ब्लॉक 633-634 में लगी आग में झुलसे मजदूर दुष्यंत की स्थिति देख लोग सहम गए थे। मजदूर खुद को बचाने के लिए गुहार लगाकर लोगों से अस्पताल पहुंचाने की बात कह रहा था। हालांकि अभी तक कंपनी प्रबंधन यह नहीं बता सका कि यह आग कैसे लगी और इससे कितना नुकसान हुआ है। जब कि मजदूरों ने आग लगने का कारण केमिकल रिसाव बताया था।