{"_id":"5e122e098ebc3e87b17f58c2","slug":"hapur-news-pilakhwa-news-gbd1915845197","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो अलग अलग मामलो में पुलिस ने पांच को गिरफ्तार कर जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो अलग अलग मामलो में पुलिस ने पांच को गिरफ्तार कर जेल भेजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने पांच को गिरफ्तार कर जेल भेजा
पिलखुवा। पिलखुवा पुलिस ने दो अलग-अलग घटनाओं में पांच लोगों को गिरफ्तार कर शांतिभंग करने के आरोप में जेल भेजा है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक महावीर सिंह चौहान ने बताया कि गत 3 जनवरी को गांव गालंद निवासी बिल्लू एवं रविन्द्र के बच्चों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। मारपीट की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चों एवं उनके परिजनों को समझा बुझाकर मामला शांत करा दिया था। उन्होंने बताया कि इसके चलते शनिवार की रात बच्चों के झगड़े के बाद दोनों के परिजनों में आपस में मारपीट हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने रविन्द्र एवं बिल्लू को गिरफ्तार कर थाना पर ले आई।
कोतवाल महावीर सिंह चौहान ने बताया कि दूसरी घटना गांव पूठा हुसैनपुर में घटित हुई। गांव निवासी आशुतोष एवं रोहित बिजली विभाग में बतौर संविदाकर्मी कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आशुतोष, रोहित एवं नरेन्द्र को गिरफ्तार कर लिया। नरेन्द्र रोहित का भांजा है जो घटना के समय मौके पर था। उन्होंने बताया कि पुलिस ने पांचों आरोपियों को शांतिभंग करने के आरोप में जेल भेज दिया है।