{"_id":"5da9ffe88ebc3e01390a9510","slug":"hapur-news-pilakhwa-news-gbd186696835","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल की चौथी मंजिल से गिरकर वृद्ध की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल की चौथी मंजिल से गिरकर वृद्ध की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अस्पताल की चौथी मंजिल से गिरकर वृद्ध की मौत
पिलखुवा। पबला रोड स्थित एक अस्पताल की चौथी मंजिल की छत से गिरकर वृद्ध की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया लेकिन परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव को अपने साथ ले गए।
हापुड़ के रामपुर रोड स्थित करीमपुरा निवासी 74 वर्षीय निसार कुछ दिन पहले आंखों के ऑपरेशन कराने के लिए पिलखुवा के एक अस्पताल में भर्ती हुआ था। इसके बाद 15 अक्तूबर को ऑपरेशन हुआ था। जिन्हें अस्पताल की चौथी मंजिल पर वार्ड में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार को सुबह उनका नाती सो रहा था। इसके चलते वह खुद ही चाय लेने के लिए कैंटीन जाने लगे। इसी दौरान अस्पताल में लगी लिफ्ट के चक्कर में उन्होंने खिड़की खोल दी। बताते है कि एक आंख में पट्टी बंधे होने के कारण वह कुछ समझ नहीं पाए और खिड़की के रास्ते से गिरकर दूसरी मंजिल पर गिर गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वृद्ध की मौत की सूचना पर अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे ले लिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक उत्तम सिंह राठौर ने बताया कि परिजनों की सहमति पर बिना पोस्टमार्टम कराए शव को सौंप दिया हैं।