फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

ट्रेन की चपेट में आकर छात्र की दोनों पैर कटे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
hapur news
ट्रेन की चपेट में आकर छात्र की दोनों पैर कटे
विज्ञापन

पिलखुवा। परतापुर रेलवे फाटक पर एक छात्र की ट्रेन की चपेट में आकर दोनों पैर कट गए। गंभीर हालत के चलते डाक्टरों ने निजी अस्पताल से दिल्ली अस्पताल रेफर कर दिया है। गांव बझैड़ा खुर्द निवासी नीशू नगर के एक इंटर कॉलेज में कक्षा 9 का छात्र था। बताते है कि नीशू नगर के कोचिंग सेटर में पढ़ाई करता था। शुक्रवार देर शाम वह कोचिंग सेंटर से घर लौट रहा था। इसी दौरान वह परतपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे के दौरान छात्र के दोनों पैर कट गए। घायल अवस्था में छात्र को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन गंभीर हालत के चलते डाक्टरों ने छात्र को दिल्ली के अस्पताल में रेफर कर दिया। सूचना मिलने पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की। कोतवाली प्रभारी योगेश बालियान का कहना है कि छात्र के परिजनों ने इस बावत पुलिस को सूचना दे दी हैं।

-----------------
मेला देखकर लौट रहे युवक से मोबाईल लूटा
पिलखुवा। शुक्रवार देर रात रामलीला मेला देखकर बाइक द्वारा वापस घर जा रहे युवक से दो हमलावरो ने मोबाईल लूट लिया। थाना क्षेत्र के गांव सौरभ शुक्रवार रात नगर में चल रहे रामलीला देखने गया था। आरोप है कि मेला देखकर घर जाते समय रास्ते में रिलायंस रोड पर पीछे से आए दो अज्ञात बदमाशों ने सौरभ से मोबाईल लूटकर ले गए। पीड़ित ने थाना पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है। कोतवाली प्रथारी निरीक्षक योगेश बालियान ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed