{"_id":"5d8e553b8ebc3e01557e6f2b","slug":"hapur-news-pilakhwa-news-gbd185287192","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान पुलिस के सिपाही के साथ मारपीट के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान पुलिस के सिपाही के साथ मारपीट के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान पुलिस से मारपीट मामले में तीन गिरफ्तार
धौलाना। एक सप्ताह पूर्व धोखाधड़ी के मामले में फैक्ट्री मालिक को गिरफ्तार करने आई राजस्थान पुलिस के सिपाही के साथ मारपीट के मामले में धौलाना पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। राजस्थान पुलिस के सिपाही की तहरीर पर थाना धौलाना में संगीन धाराओं में मामला दर्ज कराया गया था।
थाना प्रभारी निरीक्षक विशाल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि यूपीएसआईडीसी एरिया में एक फैक्ट्री संचालक निवासी हापुड़ के रफीक नगर पीराहाउदीन के मनीष खान पुत्र मीनू खान को थाना रामगढ़ सैठान जिला सीकर पुलिस धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार करने पहुंची थी। इसी दौरान मनीष खान अपनी गाड़ी से जब गुजरा तो प्रभु दयाल ने उसे पहचानते हुए राजस्थान पुलिस को बताया कि उक्त व्यक्ति ही मनीष खान है । पुलिस ने ओवरटेक कर मनीष की गाड़ी रोक ली थी। इस दौरान पुलिस जैसे ही मनीष को उतारकर कब्जे में लेनेे वाली थी कि उसने शोर मचा दिया कि गुंडे उसका अपहरण कर रहे हैं। इस दौरान आसपास की भीड़ ने पुलिस की गाड़ी को घेरकर राजस्थान पुलिस के सिपाही सलीम खान को बंधक बना लिया था । इस दौरान भीड़ के द्वारा बनाई गई वीडियो वायरल होने पर मामला पुलिस के संज्ञान में आया था। राजस्थान पुलिस के सिपाही सलीम खान की तहरीर पर पुलिस ने मनीष खान पुत्र मीनू खान निवासी 62 रफीक नगर पीराहउद्दीन हापुड़ समेत अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।