फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

रेलवे ब्रिज के निर्माण का सामान की लूट करने वाले छह बदमाशों को पुलिस ने मुठमेठ के दौरान पकड़ा, दो बदमाशों के पैर में गोली लगने स

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
hapur news
मुठभेड़ में दो बदमाशों को लगी गोली, छह गिरफ्तार
विज्ञापन

पिलखुवा। मोनाड यूनिवर्सिटी कट के पास बन रहे रेलवे ब्रिज निर्माण के सामान की लूट करने वाले बदमाशों की बुधवार सुबह मुकीमपुर रोड स्थित पबला चौराहे के पास पुलिस से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों को गोली लगी जबकि बदमाशों की गोली से मारवाड़ चौकी प्रभारी बाल-बाल बच गए। वहीं तीन बदमाश पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। इस दौरान पुलिस ने छह बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। सूचना मिलने के बाद एएसपी और सीओ पिलखुवा मौके पर पहुंचे।
मारवाड़ चौकी प्रभारी ने बताया कि बुधवार की सुबह पिलखुवा पुलिस हाइवे पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना मिली कि दो सप्ताह पूर्व मोनाड यूनिवर्सिटी कट के पास एल एनटी गोदाम से गार्डाें को बंधक बनाकर रेलवे ब्रिज के निर्माण का सामान लूटने वाले बदमाश मुकीमपुर रोड स्थित पबला चौराहे पर खडे़े है। बदमाशों की लोकेशन मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। बदमाशों ने पुलिस को आता देख गोली चला दी। वहीं जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली मसूरी थाना क्षेत्र के गांव निडौरी निवासी आसिफ पुत्र अतीक व गाजियाबाद कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला हिंडन विहार गली न. 123 निवासी आफताब पुत्र फैजूद्दीन के पैर में लगी। जबकि मसूरी थाना क्षेत्र के डासना निवासी मोहल्ला बाजीकरान निवासी वसीम पुत्र अजीज, बाबू खां पुत्र मुज्जमिल, मसूरी थाना क्षेत्र के मोहल्ला कुलला कालोनी निवासी शादाब पुत्र छोटे खां, मसूरी थाने के गांव निडौरी निवासी इस्माईल पुत्र सुलेमान को गिरफ्तार कर लिया। जबकि तीन बदमाश खालिद, आजाद व शोएब फरार हो गए। मुठभेड़ के दौरान एक गोली मारवाड़ चौकी प्रभारी हरी सिंह की बुलट प्रुफ जाकेट में लगी। सूचना मिलने के बाद एएसपी सर्वेश कुमार मिश्र और सीओ संतोष मिश्रा मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने दोनों घायल बदमाशों को उपचार के लिए हापुड़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों से 3 तमंचे, 4 खोखे, 15 जिंदा कारतूस, 12 प्लैट सेटरिंग, 3 टन लोहा एक पिकअप गाड़ी व दो चाकू बरामद हुए हैं। मुठभेड़ के दौरान एसओ धमेंद्र सिंह, एस आई हरी सिंह, अनुज, रामसमझ राणा, हेड कांस्टेबल पूरन, रवि, राजवीर, मजहर अली उदय, शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed