फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

बोर्ड परीक्षा की फीस बढ़ोतरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
hapur news
बोर्ड परीक्षा की फीस बढ़ोतरी
विज्ञापन

धौलाना। माध्यमिक शिक्षा परिषद बोर्ड ने हाईस्कूल व इंटर मीडिएट बोर्ड परीक्षाओं की फीस में बढ़ोतरी की है। अब दसवीं की बोर्ड फीस 201 की बजाए 501 एवं इंटरमीडिएट की 221 की बजाय 601 चुकाने होंगे। माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज सत्र 2020 की परीक्षा में सम्मिलित होने वाले दसवीं के छात्रों की फीस में बढ़ोतरी करते हुए अचानक ढाई गुना और इंटरमीडिएट बोर्ड की परीक्षा में इससे भी अधिक की वृद्धि की है संस्थागत छात्रों को नई निर्धारित फीस जमा करने के आदेश दिए गए हैं। अचानक इस सत्र से फीस में ढाई गुना फीस वृद्धि को लेकर छात्रों में हैरानी है। बढ़ी हुई फीस की दरें सभी संस्थागत छात्रों पर लागू होगी। जो तत्काल प्रभाव से वर्तमान सत्र से लागू होंगी। वित्तविहीन एवं स्ववित्त के सभी छात्रों पर यह दरें सामान रूप से लागू होंगी। प्रेमवती देवी मारवाड़ी कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य रजनेश मित्तल ने बताया कि बोर्ड द्वारा निर्धारित शुल्क के आधार पर ही ट्रेजरी में बोर्ड परीक्षा फीस जमा कराई जाएगी। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष किशन सिंह तोमर ने कहा कि भाजपा सरकार की करनी और कथनी में जमीन आसमान का अंतर है। गरीब छात्रों के साथ यह अन्याय है। इस तरह बेतहाशा वृद्धि बिल्कुल गलत है।

श्रीचंडी विद्यालय एवं कॉलेज के प्रधानाचार्य रामवीर सिंह ने कहा कि बढ़ी हुई फीस वृद्धि के आदेशों के अनुसार ही छात्रों से फीस ली जाएगी। वहीं छात्रों का कहना है कि भाजपा सरकार गत वर्ष से एनसीईआरटी पाठ्यक्त्रस्म की पुस्तकें लगाकर सस्ती दरों पर उपलब्ध कराकर जो छात्रों को तोहफा दिया था। उसे अब ढाई गुना फीस वसूली कर वसूला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed