फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

पिता ने शराब पीने से रोका तो, पुत्र ने दुनिया ही छोड़ दी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
hapur news
शराब पीने से मना करने पर विकास ने की थी आत्महत्या
विज्ञापन

धौलाना। चार दिन पूर्व हसनपुर निवासी युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने गुत्थी सुलझाते हुए खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक शराबी प्रवृत्ति के पुत्र को पिता द्वारा समझाना इस कदर बुरा लगा कि उसने गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

बता दें कि 6 जुलाई को हसनपुर निवासी जगवीर पुत्र कल्लू अपने पुत्र की हत्या के मामले में अज्ञात में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस के लिए विकास की हत्या का खुलासा करना चुनौती बन गया था। टीम ने गहनता से छानबीन की तो युवक के आत्महत्या करने का खुलासा हुआ। पुलिस के अनुसार 5 जुलाई की रात को विकास उर्फ टुन्नी पुत्र जगवीर सिंह अपने पिता के साथ अपने खेत पर धान की फसल में पानी लगा रहा था । इसी दौरान पिता ने विकास को समझाते हुए कहा कि तुम्हारे शराब पीने की लत के चलते परिवार की छवि खराब हो रही है। शराब पीने पर अंकुश लगाने से परिवार बिखरने से बच जाएगा । पिता की इस बात से विकास क्षुब्द होकर वहां से अपनी बाइक लेकर घर आया । घर से ड्यूटी पर जाने की बात कहकर वह निकला और गांव से कुछ ही दूरी पर रजवाहा की पटरी पर तमंचे को कनपटी से सटा कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक के पिता जगवीर पुत्र कल्लू ने पुलिस को बताया कि विकास के शराब पीने की लत के चलते परिवार में कलह रहने लगी। क्षेत्राधिकारी संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि थाना प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार सक्सेना चौक इंचार्ज नवीन कुमार गौतम कुमार गौतम ने गहनता से छानबीन कर मामले का खुलासा करते हुए घटनास्थल के करीब तमंचा और कारतूस बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed