{"_id":"5d24d79a8ebc3e6ca8681e8c","slug":"hapur-news-pilakhwa-news-gbd17991578","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम समाज की करोड़ों की जमीन पर अवैध कब्जे का खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम समाज की करोड़ों की जमीन पर अवैध कब्जे का खुलासा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम समाज की करोड़ों की जमीन पर अवैध कब्जे का खुलासा
धौलाना। ग्राम समाज की करोड़ों रुपयों की जमीन पर अवैध कब्जे का खुलासा हुआ है। ग्राम प्रधान की शिकायत के बाद तहसील प्रशासन की टीम ने मौके पर जाकर भूमि की पैमाइश की। इसमें धौलाना-गुलावठी मार्ग स्थित एक बीएड कॉलेज के पास तीन स्थानों पर करोड़ों रुपयों की करीब नौ बीघा जमीन को चिन्हित किया गया है। अब दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी है।
ग्राम समाज की जमीन को बचाने की पहल पर ग्राम प्रधान रूखसाना मलिक ने शिकायत की थी। ग्राम प्रधान की शिकायत के बाद एसडीएम विशाल कुमार यादव द्वारा टीम गठित की गई थी। इसमें राजस्व निरीक्षक राजपाल सिंह लेखपाल कंछिद लाल शर्मा लेखपाल अशोक कुमार शर्मा की संयुक्त टीम ने मौका मुआयना कर जमीन की जांच की। टीम ने धौलाना गुलावठी मार्ग स्थित एक निर्माणाधीन डेयरी प्लांट और दो प्रापर्टी डीलर को ग्राम समाज की भूमि पर अवैध का दोषी पाया है। टीम ने तीनों स्थानों पर करीब 10 बीघा भूमि कब्जे में बताई है। एसडीएम धौलाना विशाल कुमार यादव ने बताया कि ग्राम प्रधान की शिकायत पर मामले की जांच के लिए टीम गठित कर जांच कराई गई। जांच के दौरान तीनों स्थानों पर ग्राम समाज की संपत्ति पाई गई है। ग्राम समाज की जमीन को कब्जा मुक्त कराकर दोषियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में किसी को भी ग्राम समाज की संपत्ति पर कब्जा नहीं करने दिया जाएगा।