{"_id":"5d2389a18ebc3e6cdd4a8bd5","slug":"hapur-news-pilakhwa-news-gbd179850023","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की हुई शिनाख्त, पति समेत पांच के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की हुई शिनाख्त, पति समेत पांच के खिलाफ मामला दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला की हुई शिनाख्त, पति समेत पांच के खिलाफ मामला दर्ज
धौलाना। निर्माणाधीन तहसील से चंद दूरी पर रजवाहा की पटरी के पास एक महिला की गोलियों से भूनकर की गई हत्या मामले में महिला की शिनाख्त हो गई है। मृतका सौलाना गांव निवासी निकली है। मामले में पिता की तहरीर पर पुलिस ने मृतका के पति, जेठ, ननद, मौसरे भाई समेत एक अज्ञात के खिलाफ हत्या, साजिश रचने में शामिल और हत्या को अंजाम दे शव को छिपाने के मामले में मामला दर्ज किया है।
पति के बुलावे पर मायके में रह रही पत्नी अपनी दूधमुंही बेटी को घर पर छोड़कर धौलाना में पति से मिलने की बात कहकर निकली थी। जब देर रात तक वह घर नहीं पहुंची तो परिजन गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाने थाना धौलाना पहुंचे। इस दौरान पुलिस द्वारा दिखाए गए फोटो ग्राफ से मिलान होने पर परिजनों में हड़कंप मच गया। थाना प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार सक्सेना ने बताया कि बीती रात जब के आला अधिकारी महिला की हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटे थे तभी थाना क्षेत्र के गांव सौलाना निवासी श्रीपाल चौहान पुत्र मलखान सिंह अपने परिवार वालों के साथ थाना धौलाना पहुंचे। उन्होंने अपनी विवाहिता बेटी के घर न लौटने की बात बताई। इस दौरान मृतका का फोटो दिखाने पर उन्होंने उसकी पहचान अपनी बेटी प्रीति के रूप में की। बताया कि उनकी उन्होंने अपनी इकलौती बेटी प्रीति का विवाह 20 अप्रैल 2017 को जनपद मेरठ के गांव पंचगांव, थाना भावनपुर निवासी अनिल पुत्र सोनपाल के साथ धूमधाम से किया था। बताया कि अनिल शादी के बाद से ही प्रीति पर अपना काम धंधा शुरू करने के लिए दबाव बनाने लगा था। उसने कारोबार बढ़ाने की नाम पर उनकी बेटी का मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न शुरू कर दिया था। 2 माह पूर्व जब उनकी बेटी ने एक बच्ची को जन्म दिया तो दामाद ने घर में कलह शुरू कर दी। इससे क्षुब्ध होकर उनकी बेटी अपनी बच्ची के साथ सौलाना रहने चली आई थी। 7 जुलाई को अनिल ने प्रीति के मां के फोन पर बात की थी। इसके बाद प्रीति घर बता कर धौलाना चली गई, लेकिन देर शाम तक घर नहीं पहुंची।
थाना प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार सक्सेना ने बताया की मृतका के पिता श्रीपाल की तहरीर पर पति अनिल जैन सुनील शरद शीतल ननद शीतल मौसेरा भाई कुलदीप निवासी मुरादाबाद एवं एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने इस संबंध में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।