फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

किसान की फाड़वे से काटकर हत्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
hapur news
किसान की फाड़वे से काटकर हत्या
विज्ञापन

धौलाना। गांव कमरुद्दीन नगर में रविवार को खेत पर पानी लगाने के विवाद को लेकर भूतपूर्व सैनिक रहे एक किसान की फाड़वे से काटकर निर्ममता से हत्या कर दी गई। करीब 55 वर्षी किसान(सुभाष फौजी) की हत्या की खबर से गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव कमरुद्दीन नगर निवासी अजय पुत्र सुभाष फौजी ने बताया कि वह अपने पिता के साथ सुबह करीब 3.45 बजे अपने खेत खेत पर धान की फसल में पानी लगाने के लिए गया था। बताया कि पिता खेत में कुलाबा के पास खड़े थे और वह खेत के दूसरी ओर था। इस दौरान सुबह करीब 4.30 बजे गांव के अमित उर्फ भूरा पुत्र चंद्र, नरेंद्र, मनोज पुत्र रामभूल शिवम पुत्र नरेंद्र प्रभात पुत्र मनोज, अमित पुत्र जानी मौके पर पहुंचे और सुभाष फौजी से खेत में पानी न लगाने को लेकर विवाद करते हुए लड़ाई-झगड़ा करने लगे। इस दौरान विरोध करने पर अमित उर्फ भूरा ने प्रभात से फावड़ा से काटकर किसान को मौत के घाट उतार देने को कहा। इसके बाद प्रभात ने उसके पिता के सिर पर फावड़ा मारकर उनकी हत्या कर दी। जैसे ही वह खेत के दूसरे हिस्से से अपने लहूलुहान पिता के पास पहुंचा। अमित उर्फ भूरा अपने साथियों के साथ मौके से भाग गया। मृतक के पुत्र अजय ने बताया पिता को लहूलुहान देख जब उसने शोर मचाया तो घटनास्थल से दूरी पर कुछ दूरी पर अपने खेत में काम कर रहे ओमवीर व रामपाल मौके पर पहुंचे। लेकिन तब तक उसके पिता की मौत हो चुकी थी। किसान की मौत की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुुंची पुलिस को घटनास्थल से टॉर्च, चप्पल और एक मोबाइल बरामद हुआ है।
विज्ञापन

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
- घटना के बाद देर शाम तक मृतक के घर सांत्वना देने वालों का जमावड़ा लगा हुआ था। वहीं मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। मृतक के दो बेटे और एक बेटी है। ग्रामीणों के मुताबिक हर दिल अजीज, सुभाष फौजी मिलनसार प्रवृत्ति के थे, उनके व्यवहार की हर कोई प्रशंसा करता दिखा। बताया कि गांव के इतिहास में निर्मलता के साथ की गई हत्या की यह पहली घटना है। ग्रामीणों की माने तो सुभाष फौजी ग्रामीणों की आवाज उठाने वाले व्यक्ति थे और कुछ कुछ दिन पहले उन्होंने राशन डीलर के खिलाफ भी मोर्चा खोला था। मृतक किसान के बेटे अजय की तहरीर पर गांव के ही अमित उर्फ भूरा पुत्र चंद्र, नरेंद्र ,मनोज पुत्र रामभूल शिवम पुत्र नरेंद्र प्रभात पुत्र मनोज, अमित पुत्र जानी के खिलाफ धारा 147 149 323 302 के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
थाना प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार सक्सेना का कहना है कि हत्या के मामले में नामजद आरोपियों की शीघ्र ही गिरफ्तारी कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed