फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

महिला की गोलियों से भूनकर हत्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
hapur news
महिला की गोलियों से भूनकर हत्या
विज्ञापन

धौलाना। कमरुद्दीन नगर में किसान सुभाष फौजी की हत्या में उलझी पुलिस सुलझी भी नहीं थी कि धौलाना पिलखुवा मार्ग स्थित नूरपुर राजवाहे के पटरी से सटे एक खेत के पास दो बाईकों पर सवार चार अज्ञात बदमाशों ने एक महिला को गोलियों से भून डाला। गोलियों की आवाज सुन घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर काम कर रहे किसानों ने देखा कि दो बाइकों पर सवार चार युवक घटना को अंजाम देकर फरार हो गए।

घटना शाम करीब पांच बजे निर्माणाधीन तहसील से चंद कदमों की दूरी पर धौलाना पिलखुवा मार्ग स्थित नूरपुर राजीव आहे की पटरी के पास की है। बताया कि यहां धौलाना निवासी एक किसान के खेत के पास खड़े जामुन के पेड़ की नीचे चार युवक एक महिला के साथ बैठे थे। कुछ देर बाद अचानक गोलियों की आवाज सुनकर घटनास्थल से चंद दूरी पर अपने खेत में काम कर रहे किसानों को जंगल में गोली चलने की आवाज आई। इस दौरान जैसे किसान जामुन के पेड़ की ओर चले तो दो बाइकों पर सवार चार युवक उनके वहां पहुंचने से पहले भागते दिखे। मौके पर जुटे लोगों की भीड़ ने देखा कि एक अज्ञात महिला खून से लथपथ खेत के डोले पर मृत अवस्था में पड़ी है। महिला की उम्र करीब 27 वर्ष बताई जा रही है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार सक्सेना ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। अभी अभी तक महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed