फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

Hapur News: उद्योगों के निवेश के प्रस्ताव में दूसरे स्थान पर है हापुड़

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jan 2023 10:33 PM IST
विज्ञापन
hapur news
उद्योगों के निवेश प्रस्ताव के मामले में दूसरे स्थान पर हापुड़
विज्ञापन

हापुड़। ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट-2023 के अंतर्गत जिला उद्योग निवेश प्रस्ताव मिलने के मामले में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। समिट के लिए जिले को दो हजार करोड़ रुपये निवेश करने का लक्ष्य दिया गया था। लेकिन, इसके सापेक्ष जिले को अब तक सात हजार करोड़ रुपये निवेश के प्रस्ताव मिल चुके है। वहीं, पड़ोसी जिला गाजियाबाद इसमें पहले और मुरादाबाद तीसरे स्थान पर चल रहा है।
शासन की मंशा है कि उत्तर प्रदेश को वैश्विक निवेश केंद्र बनाया जाए। इसके लिए लखनऊ में फरवरी माह में ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट-2023 का आयोजन किया जा रहा है। इसका आयोजन दस से 12 फरवरी तक किया जाएगा। समिट में प्रदेश के सभी जिले प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

समिट के लिए जिले की एमएसएमआई को दो हजार करोड़ रुपये का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। लेकिन, अब तक तीन तहसील के जिला हापुड़ में सात हजार करोड़ रुपये निवेश के प्रस्ताव जिला उद्योग विभाग को प्राप्त हो चुके हैं। इनमें से छह हजार करोड़ रुपये के प्रस्ताव औद्योगिक इकाई और निजी इंडस्ट्री पार्क को स्थापित करने के लिए दिए गए हैं। वहीं, एक हजार करोड़ रुपये निवेश के प्रस्ताव गढ़ को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला उद्योग केंद्र के उपाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार का कहना है कि जिले में उद्योग निवेश के लिए लगातार प्रस्ताव प्राप्त हो रहे हैं। जिले को मिले लक्ष्य से अधिक निवेश प्रस्ताव मिल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed