{"_id":"63bd99e643c5b56b3a3e58f5","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2504867119","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: घर से 60 मीटर दूर कुत्ते का पीछा करते पहुंचा मुआविया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: घर से 60 मीटर दूर कुत्ते का पीछा करते पहुंचा मुआविया
विज्ञापन
फूलगढ़ी स्थित बोरवेल में गिरे बच्चे को निकालने के बाद ऑक्सीजन लगाते स्वास्थयकर्मी। संवाद
- फोटो : HAPUR
घर से 60 मीटर दूर कुत्ते का पीछा करते पहुंचा मुआविया
हापुड़। मुआविया और उसके परिजनों के लिए मंगलवार का दिन काफी कष्ट भरा रहा। परिजनों की माने तो मुआविया अपनी हाथ से खींचने वाली गाड़ी लेकर घर के आसपास ही खेलता था। हर रोज वह घर से बाहर जाता और कुछ देर बाद खुद वापस लौट आता था। लेकिन मंगलवार को ऐसा नहीं हुआ।
मोहल्ले के लोगों ने बताया कि मुआविया दोपहर जैसे ही घर से बाहर निकला तो कुत्ते के बच्चे (पिल्ले ) के साथ खेलता हुआ घर से 60 मीटर दूर आ गया। जबकि इससे पहले वह यहां नहीं आता था। अनहोनी उसे खींचकर यहां ले आई।
बच्चे के पैर में आए चार टांके, डीएम ने दिया हर संभव सहायता का आश्वासन -
54 फुट गहरे बोरवेल में गिरने से मुआविया घायल हो गया। जब उसे बाहर निकाला गया तो उसके दायें घुटने पर जख्म था। चिकित्सकों के अनुसार उसके चार टांके आए हैं, इसके अलावा उसके शरीर पर किसी प्रकार का जख्म दिखाई नहीं दिया है। जिस समय बच्चा बोरवेल से निकाला उस समय उसका ऑक्सीजन लेवल 88 नापा गया और उपचार शुरू होने के कुछ देर बाद ही ऑक्सीजन लेवल 96 पर पहुंच गया। बच्चा मंगलवार रात गढ़ रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों की निगरानी में रहेगा। अस्पताल पहुंची डीएम मेधा रूपम ने बच्चे का हाल चाल जाना। इस दौरान बच्चे की मां भावुक हो गई। डीएम ने अपना नंबर देते हुए उसे आश्वासन दिया कि किसी भी प्रकार की मदद के लिए उनसे संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
बच्चे के गले की भी होगी जांच
बच्चा मूकबधिर है। इसे देखते हुए डीएम मेधा रूपम ने सीएमओ को निर्देश दिए हैं कि बच्चे की गले की जांच कराई जाए। इस बीमारी के लिए जिला प्रशासन बच्चे के परिजनों की हर संभव मदद करेगा।

फूलगढ़ी स्थित बोरवेल में गिरे बच्चे को निकालने के बाद एनडीआरएफ की टीम का हाथ जोड़कर धन्यवाद करती - फोटो : HAPUR

फूलगढ़ी स्थित बोरवेल में बच्चे के गिरने के बाद बच्चे को एलईडी पर देखते एनडीआरएफ की टीम। संवाद- फोटो : HAPUR

फूलगढ़ी स्थित बोरवेल में बच्चे के गिरने के बाद बच्चे को निकालते एनडीआरएफ की टीम। संवाद- फोटो : HAPUR