फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

Hapur News: बंद मकान का ताला तोड़कर दिन दहाड़े लाखों की चोरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 30 Dec 2022 10:47 PM IST
विज्ञापन
hapur news
बंद मकान का ताला तोड़कर दिन दहाड़े लाखों की चोरी
विज्ञापन

हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के मोदीनगर रोड से श्यामनगर को जोड़ने वाले लिंक रोड स्थित एक किसान के बंद मकान का दिन दहाड़े ताला तोड़कर चोरों ने 50 हजार की नकदी, आठ जोड़ी चांदी की पायल और एक जोड़ी कुंडल चोरी कर लिए। किसान को आता देख तीनों चोर बाइक पर बैठकर फरार हो गए। प्रीत विहार में सीसीटीवी कैमरे में चोर कैद हो गए, इस मामले में किसान ने तहरीर दी है।
श्यामनगर निवासी किसान राजवीर सिंह भाटी ने हाल ही में लिंक रोड पर घर बनाया है। शुक्रवार दोपहर करीब सवा दो बजे वह घर का ताला लगाकर बच्चों को स्कूल से लेने गए थे। जैसे ही वह घर के पास पहुंचे, उनके घर के बाहर एक बाइक खड़ी मिली। शक होने पर वह दौड़े तो अंदर से दो और बदमाश निकले और बाइक पर बैठकर भागने लगे। किसान ने दौड़कर उनका पीछा किया।
विज्ञापन

लेकिन पकड़े नहीं जा सके, घर में जाने पर देखा तो सेफ का ताला टूटा था। किसान ने बताया कि सेफ में 50 हजार की नकदी, आठ जोड़ी चांदी की पायल, एक जोड़ी सोने के कुंडल रखे थे। जिन्हें चोर लेकर फरार हो गए। दिन दहाड़े इस घटना से लोगों में रोष व्याप्त है। सूचना पर पुलिस पहुंची, जो मौके का मुआयना कर लौट आई। प्रीत विहार में एक घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरों की तस्वीर कैद हो गई है, बाइक का नंबर भी इसमें दिख रहा है। पीड़ित किसान ने इस मामले में तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय पांडेय ने बताया कि सीसीटीवी के आधार पर पुलिस चोरों की तलाश कर रही है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकान से मोबाइल लूटकर ले गए थे बदमाश
इसी रास्ते पर करीब डेढ़ महीने पहले बदमाशों ने एक दुकान पर बैठी महिला से मोबाइल लूट लिया था। यहां से करीब 500 मीटर दूर ही पुलिस चौकी भी है, फिर भी बदमाशों के हौसले बुलंद हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed