{"_id":"63adc424453fb62f7d5f4579","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd249927080","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: लिंग परीक्षण का हुआ खुलासा, आशा और चिकित्सक दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: लिंग परीक्षण का हुआ खुलासा, आशा और चिकित्सक दबोचे
विज्ञापन
लिंग परीक्षण का खुलासा, आशा और चिकित्सक दबोचे
हापुड़। हापुड़ जिले की सीमा से सटे गजरौला में हापुड़ स्वास्थ्य विभाग की पीसीपीएनडीटी टीम ने लिंग परीक्षण का खुलासा किया है। एक महिला, स्वास्थ्य विभाग की आशा और दोषी चिकित्सक को रंगे हाथ पकड़ लिया गया। मशीन भी सील कर दी है। पुलिस की मदद से इस अन्य सहयोगियों की भी तलाश की जा रही है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील त्यागी ने बताया कि मोबाइल वैन के जरिए क्षेत्र में लिंग परीक्षण की लगातार सूचनाएं मिल रही थीं। विभाग की टीम इस पर काम कर रही थी। इसके लिए कुछ मुखबिरों को लगाया गया था। बृहस्पतिवार को सूचना मिली कि गजरौला में इस तरह का गोरखधंधा चल रहा है। एक मोबाइल वैन किसी गर्भवती की जांच के लिए गजरौला क्षेत्र में आई है।
पीसीपीएनडीटी के नोडल डॉक्टर दिनेश खत्री ने अपनी टीम के साथ औचक कार्रवाई कर मामले का खुलासा किया। मौके पर आरोपी चिकित्सक और अल्ट्रासाउंड मशीन के साथ ही महिला और विभागीय आशा को पकड़ा है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। सीएमओ ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ के आधार पर जो और नाम सामने आएंगे उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।