फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

Hapur News: पुलिस की कार्रवाई के विरोध में भाकियू कार्यकर्ताओं ने दिया धरना

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 29 Dec 2022 10:12 PM IST
विज्ञापन
hapur news
पुलिस की कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन करते भाकियू कार्यकर्ता - फोटो : HAPUR
पुलिस की कार्रवाई के विरोध में भाकियू ने दिया धरना
विज्ञापन

हापुड़। शराब माफियाओं के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस ने एक भाकियू कार्यकर्ता पर भी अवैध तरीके से शराब बिक्री करने के मामले में मुकदमा दर्ज कर दिया। इसके विरोध में थाने पहुंचे कार्यकर्ता अपने साथी को छुड़ा लाए और बीबीनगर रोड स्थित 57 चौराहा पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। मुकदमा वापस नहीं लेने तक धरना जारी रखने की चेतावनी दी है।
भाकियू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुशलपाल आर्य और चौधरी रामपाल सिंह ने कहा कि हौसदारपुर गढ़ी निवासी कार्यकर्ता की करोड़ों की मार्केट है, ऐसे में वह शराब के पव्वों की चोरी छिपे बिक्री कैसे कर सकता है। पुलिस अपनी ताकत का गलत फायदा उठा रही है। संगठन के कार्यकर्ता पर 21 पव्वे लगाकर मुकदमा दर्ज कर दिया है। इससे संगठन की छवि धूमिल हुई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पुलिस निष्पक्ष कार्रवाई नहीं कर रही है। थाने में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिए जाने की कोई जानकारी नहीं दी थी। अब बाद में पता चला कि मुकदमा दर्ज हो गया है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, कार्यकर्ता राकेश प्रधान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने 57 चौराहा पर ही धरना शुरू कर दिया। मांग पूरी नहीं होने पर टैंट लगाकर भट्टियां भी शुरू कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने एलान किया है कि जब तक कार्यकर्ता पर लगा मुकदमा वापस नहीं होगा, आंदोलन जारी रहेगा। सड़क किनारे सर्दी में सभी कार्यकर्ता धरने पर डटे थे। इस मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुशलपाल आर्य, चौधरी रामपाल सिंह, बब्लू, आमीर, भगतराम सिंह, उदयवीर मुखिया, इमरान, जाहिद, साहिद, गुरदेव, संजय, सावन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed