फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

जिले में:नहीं आई वैक्सीन, 4.80 लाख लोग बूस्टर डोज से वंचित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 29 Dec 2022 10:09 PM IST
विज्ञापन
hapur news
टीकाकरण के लिए बूथों पर पहुंचे लोग - फोटो : HAPUR
जिले में नहीं आई वैक्सीन, 4.80 लाख लोग बूस्टर डोज से वंचित
विज्ञापन

हापुड़। कोरोना को लेकर आगामी चार से पांच सप्ताह का समय चुनौतीपूर्ण माना गया है, ऐसे में टीकाकरण से वंचित लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। विभाग को अभी तक वैक्सीन नहीं मिली है, बूथों पर टीकाकरण की रफ्तार रुक गई है। अस्पतालों में लोग टीकाकरण के लिए पहुंच रहे हैं, लेकिन उन्हें वापस भेजा जा रहा है। प्राइवेट अस्पतालों में भी वैक्सीन नहीं है।
चीन समेत कई देशों में कोरोना हाहाकार मचा रहा है। हापुड़ में भी स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट किया है। शासन ने मॉकड्रिल कराकर, तैयारियों का जायजा लिया है। लेकिन हापुड़ में तैयारियां अधूरी ही पाई गई। कई अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट तक चलाकर नहीं देखे गए। जिला अस्पताल में एक प्लांट खराब भी मिला।
विज्ञापन

विशेषज्ञों ने आगामी चार से पांच सप्ताह चुनौतीपूर्ण मानें हैं, लोगों को सावधानी बरतने और टीकाकरण कराने की सलाह दी गई है। जिले में करीब 4.80 लाख लोग टीकाकरण से वंचित हैं। अब कोरोना को लेकर उनकी समस्याएं बढ़ने लगी हैं। आलम यह है कि जिले के 35 बूथों में किसी पर भी वैक्सीन उपलब्ध नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूर दराज से लोग अपने परिवार समेत बूथों पर पहुंचते हैं, लेकिन चिकित्सक वैक्सीन न होने की बात कह उन्हें वापस भेज देते हैं। बता दें कि प्राइवेट अस्पतालों ने भी टीकाकरण को लेकर हाथ खड़े कर दिए हैं। किसी अस्पताल ने वैक्सीन नहीं मंगाई हैं। जबकि लोग पैसे देकर भी वैक्सीन लगवाने के इच्छुक हैं।

जिले में टीकाकरण की स्थिति
आयु वर्ग प्रथम टीका दूसरा टीका
18 से ऊपर 1019250 950020
15 से 17 साल 92967 90992
12 से 14 साल 58019 56007
वैक्सीन की भेजी है डिमांड
जिले में जरूरत के अनुसार वैक्सीन की डिमांड शासन में भेजी जा चुकी है। जैसे ही वैक्सीन मिलेगी टीकाकरण शुरू करा दिया जाएगा। मास्क और दो गज की दूरी का अवश्य पालन करें। - डॉ. सुनील त्यागी, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed