{"_id":"636e7dbc0bbeac39ac20f91d","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd247608988","type":"story","status":"publish","title_hn":"भ्रूण लिंग जांच मामले में एक और गिरफ्तार, 12 पर मुकदमा हुआ दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भ्रूण लिंग जांच मामले में एक और गिरफ्तार, 12 पर मुकदमा हुआ दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भ्रूण लिंग जांच मामले में एक और गिरफ्तार, 12 पर मुकदमा दर्ज
हापुड़। भ्रूण लिंग की जांच करने के मामले में गिरोह के सदस्यों समेत 12 लोगों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। बृहस्पतिवार को पुलिस ने चार महिलाओं समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया था, जबकि एक आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा पुलिस ने भ्रूण लिंग में जांच के दौरान इस्तेमाल की जाने वाली दो कारों को भी बरामद किया है। पूरे मामले में तीन महिलाएं भी शामिल थीं।
हरियाणा के जिला फरीदाबाद पुलिस को सूचना मिली थी कि जिला हापुड़ में भ्रूण लिंग की जांच की जा रही है। जांच करने वाले गिरोह को पकड़ने के लिए फरीदाबाद स्वास्थ्य विभाग के दो चिकित्सकों की अगुवाई में पुलिस ने टीम का गठन कर जिले में भेजा था। टीम में एक गर्भवती महिला को भी शामिल किया गया था।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय पांडेय ने बताया कि गिरोह में हरियाणा के गुरुग्राम निवासी पवन, गोपाल कृष्ण, अंजु, अनिता, अंजली, झज्जर के सुभाष नगर का रहने वाली सरिता, फरूखनगर खंडेवला निवासी नरेंद्र, जिला मेरठ के थाना खरखौदा क्षेत्र के गांव पांची निवासी सुशील, जिला गाजियाबाद के थाना निवाड़ी क्षेत्र के गांव डोडाई निवासी कृष्ण, जिला बुलंदशहर के थाना गुलावठी क्षेत्र के गांव रामनगर निवासी मोनू, गांव भटौना निवासी योगेश और रोबिन हैं। इनमें से अनीता, अंजु और अंजली के भ्रूण लिंग की जांच कराई गई थी। इनके खिलाफ संबंधित धारों में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।