फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

अपात्रों को बांटे सौभाग्य कनेक्शन,7759 उपभोक्ताओं ने जमा नहीं किया बिल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 04 Nov 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
hapur news
अपात्रों को बांटे सौभाग्य कनेक्शन, 7759 उपभोक्ताओं ने नहीं जमा किया बिल
विज्ञापन

जतिन त्यागी
हापुड़। सौभाग्य योजना में उपभोक्ताओं की आर्थिक स्थिति का आंकलन किए बगैर ही कनेक्शन बांटना अधिकारियों का सिर दर्द बन गया है। इस योजना में शामिल 7759 उपभोक्ताओं ने अभी तक बिल जमा नहीं किया है, वहीं योजना से अलग 5748 उपभोक्ता भी बिल काउंटर तक नहीं पहुंचे। इन उपभोक्ताओं पर लगभग डेढ़ करोड़ रुपये का बकाया है, शासन ने मामले का संज्ञान लेकर, तीनों डिवीजन के अधिशासी अभियंताओं को वसूली का लक्ष्य दिया है।
चार साल पहले सौभाग्य योजना योजना लागू की गई थी, इसमें हर घर कनेक्शन अभियान चलाकर लोगों को कनेक्शन बांटे गए। लेकिन जल्दबाजी के चक्कर में इसमें अनियमितताएं भी काफी हुई। 7759 उपभोक्ता ऐसे योजना में शामिल हो गए, जिनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। बिजली जलाने के बावजूद ऐसे उपभोक्ता आज तक भी बिल जमा नहीं कर पाए हैं।
विज्ञापन

कनेक्शन लेने के बाद से चार बार ओटीएस चलाकर इन्हें पेनल्टी माफ करने का अवसर भी दिया गया है। लेकिन ऐसे उपभोक्ता एक बार भी अपना बिल जमा नहीं कर पाए हैं। तीनों डिवीजन में पिलखुवा डिवीजन के अंदर सबसे अधिक 4473 उपभोक्ता हैं, जिन्होंने अभी तक बिल जमा नहीं किया है। समीक्षा में अधिकारियों को फटकार भी लगी है, तीनों डिवीजन को सौभाग्य, नॉन सौभाग्य, एलएमवी-5 वाले व अन्य उपभोक्ताओं को चिन्हित करके वसूली के आदेश दिए हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

बिल जमा न करने वाले उपभोक्ताओं की स्थिति
डिवीजन सौभाग्य नॉन सौभाग्य नलकूप अन्य
हापुड़ 839 664 938 113
पिलुखवा 4473 3010 510 168
गढ़ 2447 2074 1591 55
इन उपभोक्ताओं से होगी वसूली-
डिवीजन चिन्हित उपभोक्ता
हापुड़ 1344
पिलखुवा 1596
गढ़ 1428
लाइनलॉस रोकने के लिए चलेगा अभियान
जिले के तीनों डिवीजन में लाइनलॉस बीते तिमाही में बढ़ा है। इंसूलेटिड वॉयर के बाद भी चोरी नहीं थम रही है, ऐसे में शासन ने अब तीनों ही डिवीजन के अधिकारियों को लाइनलॉस कम करने के आदेश दिए हैं।

बकायेदारों के खिलाफ चलेगा अभियान
जिले में जिन उपभोक्ताओं ने एक बार भी बिल जमा नहीं कराया है, उनके खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। चिन्हित उपभोक्ताओं को नोटिस भी जारी किए जा रहे हैं। - यूके सिंह, अधीक्षण अभियंता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed