फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

नगर निकाय चुनाव : 41 में से 15 वार्डो में हो सकती है महिलाओं की दावेदारी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 03 Nov 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
hapur news
नगर निकाय चुनाव - 41 में से 15 वार्डों में हो सकती है महिलाओं की दावेदारी
विज्ञापन

हापुड़। नगर निकाय चुनाव में 41 में से 15 वार्डों में महिलाओं की दावेदारी हो सकती है। इनमें से पांच सीटें अनुसूचित जाति, सात सामान्य और तीन सीटें पिछड़ा वर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षित हो सकती हैं। वहीं, 2017 के मुकाबले इस बार 41 में से 39 वार्ड यानि 95 फीसदी वार्डों पर आरक्षण हो सकता है। हालांकि, इसकी अभी अधिकारियों ने पुष्टि नहीं की है।
नगर निकाय चुनाव की तैयारी तेज हो गई है। शासन ने नगर पालिका और जिला प्रशासन से शुक्रवार तक वार्डों और अध्यक्ष पद का प्रस्तावित आरक्षण भेजने के लिए निर्देश दिए हुए हैं। नगर पालिका के अधिकारियों ने सूची को अंतिम रूप देकर प्रशासन को भेज दिया है। अब अधिकारी शुक्रवार को सूची शासन को भेजेंगे। इस बार जो आरक्षण सूची को तैयार की गई है उसे वर्ष 2017 के आरक्षण को ध्यान में रखते हुए किया गया है।
विज्ञापन

हालांकि, प्रस्तावित आरक्षण जारी होने के बाद जो लोग संतुष्ट नहीं होंगे वह आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। इसके लिए उन्हें एक मौका दिया जाएगा। आपत्ति पर विचार विमर्श के बाद वार्ड के आरक्षण को बदला जा सकता है। जिसके बाद अंतिम आरक्षण की सूची को जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2017 में 41 हुई थी वार्डों की संख्या
वर्ष 2017 से पहले हापुड़ नगर पालिका में 36 वार्ड थे। वर्ष 2017 में परिसीमन के बाद वार्डों की संख्या को बढ़ा दिया गया था। जिसके बाद हापुड़ नगर पालिका में वार्डों की संख्या 41 पहुंच गई थी। जबकि, इस बार वार्डों की संख्या को बढ़ाया नहीं गया है।

चुनाव की तैयारी में जुटे उम्मीदवार
नगर निकाय चुनाव को लेकर 41 वार्डों का आरक्षण जल्द ही तय हो जाएगा। आरक्षण की सूची जारी होते ही सभासद बनने का सपना देखने वाले दावेदारों को झटका लगेगा। सीट आरक्षित होने के बाद चुनावी मैदान से बाहर होने वाले नेताजी आगे की भी रणनीति तैयार करके बैठे हैं। वह या तो अपनी पत्नी को चुनाव लड़ाने की तैयारी करेंगे या अपनी माता को।
वर्ष 2017 की स्थिति और इस बार संभावित स्थिति
आरक्षण वर्ष 2017 वर्ष 2022 संभावित आरक्षण
अनारक्षित 12 07
अनुसूचित जाति महिला 04 04
महिला 07 07
पिछड़ा वर्ग 06 08
पिछड़ा वर्ग महिला 03 03
अनुसूचित जाति 08 12
वार्ड का नाम वर्तमान आरक्षण प्रस्तावित आरक्षण
आदर्शनगर अनुसूचित जाति महिला अनारक्षित
लज्जापुरी अनुसूचित जाति महिला अनारक्षित
भीमनगर अनुसूचित जाति महिला
सुभाषनगर-आंबेडकर नगर अनुसूचित जाति महिला अनारक्षित
इंद्रगढ़ी-महताबगढ़ी अनुसूचित जाति महिला पिछड़ा वर्ग
आदर्शनगर-हर्ष विहार अनुसूचित जाति महिला
सोटावाली अनुसूचित जाति अनारक्षित
शास्त्रीनगर अनुसूचित जाति महिला
गणेशपुरा अनुसूचित जाति अनारक्षित
नवीकरीम-कासमपुरा अनुसूचित जाति पिछड़ा वर्ग
कविनगर-पन्नापुरी अनुसूचित जाति अनुसूचित जाति
शिवगढ़ी अनुसूचित जाति पिछड़ा वर्ग
चंद्रलोक कॉलोनी महिला अनुसूचित जाति
प्रेमपुरा अनुसूचित जाति अनुसूचित जाति महिला
राजीव विहार महिला अनुसूचित जाति
कलक्टर गंज अनारक्षित अनुसूचित जाति महिला
फूलगढ़ी-कोटाला सादात पिछड़ा वर्ग महिला अनुसूचित जाति
चमरी महिला अनुसूचित जाति
नई आबादी-कोटला युसूफ पिछड़ा वर्ग अनुसूचित जाति महिला
रामगढ़ी पिछड़ा वर्ग अनुसूचित जाति महिला
गांधी विहार महिला अनुसूचित जाति
कोटला मेवतियान महिला अनुसूचित जाति
आर्यनगर-जवाहरगंज अनारक्षित अनुसूचित जाति
अलीनगर-करीमपुरा पिछड़ा वर्ग अनारक्षित
तगासराय-काजीवाड़ा अनारक्षित अनुसूचित जाति
संजय विहार-आवास विकास महिला अनारक्षित
किलाकोना-चैनापुरी पिछड़ा वर्ग महिला अनारक्षित
भंडापट्टी अनारक्षित पिछड़ा वर्ग
गांधी गंज-कसेरठ बाजार अनारक्षित अनारक्षित
गोपीपुरा-गंज नूरबाफान अनारक्षित पिछड़ा वर्ग महिला
न्यूशिवपुरी-त्यागी नगर अनारक्षित पिछड़ा वर्ग महिला
भगवती गंज अनारक्षित पिछड़ा वर्ग
निवाजीपुरा अनारक्षित पिछड़ा वर्ग महिला
श्रीनगर अनारक्षित महिला
पक्काबाग महिला अनारक्षित
ब्रह्मनान पिछड़ा वर्ग महिला
इंद्रलोक कॉलोनी-कृष्णानगर अनारक्षित अनारक्षित
आवास विकास बुलंदशहर रोड अनारक्षित पिछड़ा वर्ग
मजीदपुरा पिछड़ा वर्ग महिला
त्रिलोकीपुरम-रफीकनगर पिछड़ा वर्ग महिला
पीरबाउद्दीन-देहली गेट पिछड़ा वर्ग महिला अनारक्षित
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed