फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

नशीला पदार्थ पिलाकर किशोरी से किया सामूहिक दुष्कर्म

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 01 Oct 2022 09:54 PM IST
सार

नशीला पदार्थ पिलाकर किशोरी से किया सामूहिक दुष्कर्म हापुड़।मामले में पुलिस ने किशोरी की सहेली समेत तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।जबकि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
hapur news

विस्तार

नशीला पदार्थ पिलाकर किशोरी से किया सामूहिक दुष्कर्म
विज्ञापन

हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला निवासी 15 वर्षीय किशोरी का दो युवकों ने अपहरण कर लिया। आरोपियों ने जंगल में ले जाकर किशोरी को नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया और सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे हापुड़ के मेरठ रोड पर छोड़कर फरार हो गए। मामले में पुलिस ने किशोरी की सहेली समेत तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
नगर के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने बताया कि शुक्रवार शाम उसकी पुत्री बदहवास स्थिति में मेरठ रोड स्थित गुरुद्वारे के पास मिली थी। उसने घर आकर आपबीती बताई तो परिजनों के होश उड़ गए। पीड़ित ने बताया कि उसकी 15 वर्षीय पुत्री को उसकी सहेली अंजली अपने साथ बुलाकर थोड़ी देर में आने की बात कहकर ले गई थी। सहेली के साथ उसका सिंभावली निवासी प्रेमी अंकित भी था। दोनों उसे बाइक पर बैठाकर अपने साथ ले गए। आरोपी उसे सिंभावली क्षेत्र के जंगल स्थित एक खेत पर ले गए, जहां सिंभावली का रहने वाला सुभाष पहले से मौजूद था। तीनों ने धोखे से उसकी पुत्री को नशीला पेय पदार्थ पिला दिया, जिसे पीते ही उसकी पुत्री बेहोश हो गई।
विज्ञापन

आरोप है कि बेहोशी की हालत में आरोपियों ने उसकी पुत्री के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और इसके बाद छोड़कर फरार हो गए। इससे पहले आरोपियों ने किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। देर रात वह अपनी पुत्री के साथ कोतवाली पहुंचा और थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय पांडेय ने बताया कि मामले में अंकित, अंजली और सुभाष तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। अंजली को गिरफ्तार करते हुए किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। जबकि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed