फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

चीनी मिलें हर महीने करेंगी 70 करोड़ का भुगतान , डीसीओ ने दी चेतावनी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 01 Oct 2022 09:48 PM IST
सार

चीनी मिलें हर महीने करेंगी 70 करोड़ का भुगतान, डीसीओ ने दी चेतावनी हापुड़।इस साल भी रकबे में करीब दो फीसदी तक गिरावट आयी है।शनिवार को जिला गन्ना अधिकारी ने अपने ही कार्यालय में चीनी मिल के अधिकारियों को तलब किया।

विज्ञापन
hapur news

विस्तार

चीनी मिलें हर महीने करेंगी 70 करोड़ का भुगतान, डीसीओ ने दी चेतावनी
विज्ञापन

हापुड़। जिले की दोनों चीनी मिलें अब किसानों को हर महीने हर हाल में 70-70 करोड़ का भुगतान करेंगी। डीसीओ ने शनिवार को चीनी मिल के अधिकारियों को तलब किया। इस दौरान मिल अधिकारियों ने भुगतान की शर्त को पूरा करने का आश्वासन दिया। वहीं नौ करोड़ के भुगतान को खातों में भेजने की तैयारी शुरू हो गई है। डीएम ने भी भुगतान संबंधी रिपोर्ट का जायजा लिया है।
जिले में बड़े पैमाने पर गन्ने की खेती होती है। लेकिन चीनी मिलों के भुगतान में विलंब से किसानों का रुझान इस फसल से हट रहा है। इस साल भी रकबे में करीब दो फीसदी तक गिरावट आयी है। नली हुसैनपुर के किसानों ने सिंभावली चीनी मिल को गन्ना सप्लाई नहीं करने का भी खुली पंचायत में एलान किया था, इस संबंध में उन्होंने पत्राचार कर मेरठ के चीनी मिल के तोल केंद्र की मांग भी की थी।
विज्ञापन

भुगतान को लेकर किसानों ने जिला मुख्यालय पर बीते दिनों धरना किया था। इसमें सिंभावली चीनी ने प्रतिमाह 50 लाख और ब्रजनाथपुर ने हर महीने 20 लाख रुपये का भुगतान करने का आश्वासन दिया था। लेकिन इस वादे को मिल पूरा नहीं कर सके। लक्ष्य से 9 करोड़ का कम भुगतान किया गया था। इससे नाराज डीएम ने मिल अधिकारियों को फटकार लगाई थी और 10 घंटे तक कलक्ट्रेट में बैठाए रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

चीनी मिलों ने शर्त के अनुसार दो दिन के अंदर 9 करोड़ का भुगतान कर दिया है। लेकिन यह भुगतान कोई नया नहीं है, बल्कि हर महीने का आवंटित लक्ष्य में जो भुगतान कम किया गया था उसी की भरपाई वाला है, इसी के लिए जिला प्रशासन ने सख्ती की थी।
शनिवार को जिला गन्ना अधिकारी ने अपने ही कार्यालय में चीनी मिल के अधिकारियों को तलब किया। इसमें आगामी भुगतान की व्यवस्था पर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। दोनों चीनी मिलों ने हर महीने 70-70 करोड़ का भुगतान हर हाल में करने का आश्वासन दिया। इसकी रिपोर्ट डीएम को भी भेज दी गई है।

जिले में गन्ने का रकबा---41946.448 हेक्टेयर
पौधा--------------19238.930 हेक्टेयर
पेड़ी--------------22702.518 हेक्टेयर
दोनों मिलों पर अवशेष भुगतान---255 करोड़
कोट -
चीनी मिलों से हर महीने 70 करोड़ रुपये का भुगतान कराया जाएगा। इससे कम भुगतान बर्दाश्त नहीं होगा, कोटा बढ़ाकर प्रतिमाह भुगतान में तेजी का भी प्रयास कराया जाएगा। किसानों को समय से गन्ने का पैसा मिलेगा।--निधि गुप्ता, डीसीओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed