फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

चीनी मिलों ने दिए 9 करोड़, आज मिल अधिकारी होंगे तलब

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 30 Sep 2022 10:54 PM IST
सार

चीनी मिलों ने दिए नौ करोड़, डीसीओ ने तलब किए मिल अधिकारी हापुड़।कलक्ट्रेट में दस घंटे तक भुगतान पर हुई सख्ती का नतीजा यह रहा कि दोनों चीनी मिलों ने शर्त के अनुसार किसानों को दो दिन में 9 करोड़ का भुगतान कर दिया है।शनिवार को डीसीओ ने चीनी मिलों के अधिकारियों को तलब किया है।

विज्ञापन
hapur news

विस्तार

चीनी मिलों ने दिए नौ करोड़, डीसीओ ने तलब किए मिल अधिकारी
विज्ञापन

हापुड़। कलक्ट्रेट में दस घंटे तक भुगतान पर हुई सख्ती का नतीजा यह रहा कि दोनों चीनी मिलों ने शर्त के अनुसार किसानों को दो दिन में 9 करोड़ का भुगतान कर दिया है। शनिवार को डीसीओ ने चीनी मिलों के अधिकारियों को तलब किया है। इसमें आगामी भुगतान की व्यवस्था को स्पष्ट किया जाएगा, यहां बात बनी तो ठीक है अन्यथा डीएम के समक्ष फिर से अधिकारियों की पेशी होगी।
दोनों चीनी मिलों पर किसानों का 255 करोड़ रुपये बकाया चल रहा है। नया सत्र शुरू होने से पहले यह भुगतान होना मुश्किल है। बुधवार को कलक्ट्रेट में डीएम ने चीनी मिल के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई थी, दस घंटे तक उन्हें कलक्ट्रेट में ही बैठाया गया। देर रात को चीनी मिलों ने किसानों को दो दिन में 9 करोड़ के भुगतान का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन

जिला गन्ना अधिकारी ने शनिवार को समीक्षा की, इसमें दोनों मिलों ने शर्त के अनुसार 9 करोड़ रुपये का भुगतान समितियों को दे दिया है। हालांकि आगामी भुगतान की स्थिति अभी तक स्पष्ट नहीं है। चीनी मिल के अधिकारी जल्द भुगतान का दावा कर रहे हैं, लेकिन इसकी कोई तिथि नियत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन समस्याओं को लेकर जिला गन्ना अधिकारी ने चीनी मिलों के अधिकारियों को शनिवार को अपने ही कार्यालय में तलब किया है। इसमें आगामी भुगतान की स्थिति के बारे में जानकारी की जाएगी, यदि लक्ष्य के अनुसार मिल भुगतान करने को तैयार हुए तो ठीक है, अन्यथा मामला फिर से डीएम के कार्यालय में पहुंच जाएगा। बता दें कि नया सत्र शुरू होने में अब कुछ ही दिन शेष हैं, लेकिन किसानों को पिछले सत्र का पैसा अभी तक नहीं मिल सका है, ऐसे में उनके रोजमर्रा के खर्च भी नहीं चल पा रहे हैं।

कोट-
भुगतान के संबंध में चीनी मिल के अधिकारियों को शनिवार को कार्यालय में तलब किया गया है। दो दिन में मिल 9 करोड़ का भुगतान कर चुके हैं। आगामी भुगतान की स्थिति को स्पष्ट कराया जाएगा।--निधि गुप्ता, डीसीओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed