फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

दो कारों की आमने सामने की भिड़ंत में आठ लोग हुए घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 29 Sep 2022 10:51 PM IST
सार

दो कारों की आमने-सामने की भिड़ंत में आठ लोग घायल हापुड़।वहीं हादसे के बाद हाईवे पर जाम लगा गया, पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटवाकर यातायात सुचारु कराया।मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन
hapur news
एनएच09 पर सड़क दुर्घटना होने के बाद घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती करते स्वास्थ्य कर्मी। संवा - फोटो : HAPUR

विस्तार

दो कारों की आमने-सामने की भिड़ंत में आठ लोग घायल
विज्ञापन

हापुड़। देहात थाना क्षेत्र के हाईवे-9 स्थित काली नदी के पास दो कारों की आमने-सामने हुई भिड़ंत में आठ लोग घायल हो गए, जिनमें एक महिला समेत दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। गंभीर घायलों को मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया है। वहीं हादसे के बाद हाईवे पर जाम लगा गया, पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटवाकर यातायात सुचारु कराया।
थाना देहात प्रभारी निरीक्षक शीलेष कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर एक कार गढ़मुक्तेश्वर से दिल्ली की तरफ जा रही थी। थाना देहात क्षेत्र के हाईवे-9 स्थित काली नदी पुल के पास अचानक कार का टायर फट गया। तेज रफ्तार होने के कारण कार डिवाइडर को पार करती दूसरी दिशा में पहुंच गई और सामने से आ रही दूसरी कार से टकरा गई। टक्कर लगते ही कार में सवार लोगों में चीख पुकार मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे के कारण हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटाकर यातायात को सुचारु कराया।
विज्ञापन

घायलों में दिल्ली के थाना कंझावला के जेजे कालोनी शावदा घेवरा निवासी नसीम अहमद, इकबाल, अकबर, राबिया, समद, ताहिरा व द्वारका के सेक्टर तीन निवासी अज्जू और शाहिद शामिल हैं। जिन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया। घायलों में नसीम और राबिया की हालत गंभीर बनी हुई है। इन्हें मेरठ के लिए रेफर किया गया है।

एनएच09 पर सड़क दुर्घटना होने के बाद घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती करते स्वास्थ्य कर्मी। संवा

एनएच09 पर सड़क दुर्घटना होने के बाद घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती करते स्वास्थ्य कर्मी। संवा- फोटो : HAPUR

एनएच09 पर सड़क दुर्घटना होने के बाद क्षतिग्रस्त कार को देखते पुलिसकर्मी। संवाद

एनएच09 पर सड़क दुर्घटना होने के बाद क्षतिग्रस्त कार को देखते पुलिसकर्मी। संवाद- फोटो : HAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed