{"_id":"630cf36cf3a1f3191523ea90","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2437210116","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता का दोस्त बताकर युवती के खाते से निकाले 25 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता का दोस्त बताकर युवती के खाते से निकाले 25 हजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिता का दोस्त बताकर युवती के खाते से निकाल लिए 25 हजार
हापुड़। ऑटोमोबाइल व्यापारी की पुत्री को झांसा देकर साइबर ठगों ने खाते से 25 हजार रुपये की रकम साफ कर दी। पीड़ित ने मामले की शिकायत साइबर सेल में की है।
नगर के आर्य नगर निवासी अरुण कुमार की ऑटोमोबाइल की दुकान है। रविवार रात उनकी पुत्री मेघा के मोबाइल पर एक व्यक्ति का फोन आया। व्यक्ति ने खुद को उसके पिता का दोस्त बताते हुए कहा कि उनके पिता के उस पर कुछ रुपये उधार हैं, जिन्हें लौटाना चाहता है। व्यक्ति ने पेटीएम के माध्यम से रुपये देने के लिए कहा। फोन करने वाले व्यक्ति ने युवती को एक लिंक भेजा, जिस पर क्लिक करने के साथ ही उसके खाते से 25 हजार रुपये कट गए। रुपये खाते से कटने के बाद उसे ठगी का एहसास हुआ। जिसके बाद उसने तुरंत मामले की शिकायत संबंधित पोर्टल पर दर्ज कराई और स्थानीय साइबर सैल को भी इस मामले की सूचना दी। सीओ अशोक कुमार सिंह का कहना है कि साइबर सैल में शिकायत दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।