{"_id":"630cf36a2a8e0f7e3e4b69f8","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd243720917","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन सितंबर तक रद्द रहेगी राज्यरानी एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन सितंबर तक रद्द रहेगी राज्यरानी एक्सप्रेस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन सितंबर तक रद्द रहेगी राज्यरानी एक्सप्रेस
हापुड़। लखनऊ के मानकनगर रेलवे सेक्शन के बीच बुदनी से नायडोंगरी तक लूप लाइन बिछाने का कार्य चलने के कारण तीन सितंबर तक राज्यरानी एक्सप्रेस को रद्द किया गया है। ऐसे में जिले से लखनऊ तक जाने वाले यात्रियों को बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
रेलवे के अधिकारियों के अनुसार बुदनी रेलवे स्टेशन के पास 28 से 30 अगस्त कर लूप लाइन बिछाने का कार्य चलाया जाएगा। वहीं, नायडोंगरी रेलवे स्टेशन के पास 31 अगस्त से दो सितंबर तक कार्य किया जाएगा। कार्य को देखते हुए मेरठ से लखनऊ तक जाने वाली राज्यरानी एक्सप्रेस ट्रेन को रेलवे बोर्ड द्वारा निरस्त कर दिया गया है। लखनऊ से मेरठ को जाने वाली 22453 राज्यरानी एक्सप्रेस को दो सितंबर तक वहीं मेरठ से लखनऊ को जाने वाली 22454 राज्यरानी एक्सप्रेस को तीन सितंबर तक के लिए निरस्त किया है।
इस ट्रेन का संचालन प्रतिदिन मेरठ से वाया हापुड़ होते हुए लखनऊ तक होता है। पांच दिनों तक ट्रेन का संचालन न होने के कारण मुरादाबाद, बरेली और लखनऊ तक जाने वाले यात्रियों को बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। स्टेशन अधीक्षक अजब सिंह ने बताया कि ट्रेन के निरस्त होने का रेलवे स्टेशन पर एनाउंसमेंट कराया जा रहा है। चार सितंबर से ट्रेन का संचालन सुचारु रूप से शुरू हो जाएगा। जिसके बाद यात्रियों को परेशानी नहीं होगी।