फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

अवैध कॉलोनियों के खिलाफ प्राधिकरण चलाएगा अभियान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 29 Aug 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
hapur news
निरीक्षण करने पहुची एचपीडीए की वीसी अर्चना वर्मा । संवाद - फोटो : HAPUR
अवैध कॉलोनियों के खिलाफ प्राधिकरण चलाएगा अभियान
विज्ञापन

हापुड़। हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण अवैध कॉलोनियों के खिलाफ अभियान चलाएगा। इसके लिए कालोनियों को चिन्हित करने का कार्य शुरू कर दिया गया है। सोमवार को प्राधिकरण की उपाध्यक्ष अर्चना वर्मा ने शहर और चितौली रोड का निरीक्षण किया। उन्होंने अवैध रूप से भवनों के पार्किंग स्थलों में चल रही व्यवसायिक गतिविधियों पर रोक लगाने के निर्देश दिए।
प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माण और कॉलोनियों की संख्या पिछले कुछ महीनों में बढ़ी है। मेरठ रोड, मोदीनगर रोड, किठौर रोड और बाबूगढ़ क्षेत्रों में खेतों में अवैध प्लॉट काटे जा रहे हैं। इनके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए सोमवार को प्राधिकरण की टीम सड़क पर उतरी। वीसी नगर पालिका के सामने हो रहे निर्माण स्थल पर पहुंची और बेसमेंट के संबंध में जानकारी ली। ऐसे दूसरे स्थानों को भी चिन्हित कर जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बेसमेंट के स्थान पर कोई दूसरी व्यवसायिक गतिविधि नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा उन्होंने चितौली रोड का निरीक्षण कर यहां अवैध कॉलोनियों को चिन्हित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2022-23 में प्राधिकरण की ओर से 197 अवैध निर्माण चिन्हित किए गए हैं। जिनमें से 141 के ध्वस्तीकरण के आदेश हो चुके हैं, जिनमें 49 कार्रवाई अमल में लाई जा चुकी हैं। 23 मामलों में सीलिंग की कार्रवाई की गई है। अभी प्राधिकरण द्वारा 6.39 करोड़ रुपया जुर्माना वसूला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

योगी के कार्यक्रम का भी लाभ ले रहे अवैध कोलोनाइजर
हाल ही में दस्तोई रोड पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस दौरान आसपास की सड़कों को प्रशासन ने बनवा दिया। लेकिन कोलोनाइजरों ने लोगों में यहां के विकास की दूसरी तस्वीर दिखाते हुए यहां के दाम बढ़ा दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed