फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

सीएम की जनसभा के लिए लगेंगी 350 बसें

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 24 Aug 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
hapur news
मुख्यमंत्री की जनसभा को लेकर तैयार होता पंडाल। - फोटो : HAPUR
सीएम की जनसभा के लिए लगेंगी 350 बसें
विज्ञापन

हापुड़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा के लिए बनाए गए पंडाल में करीब दस हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था रहेगी। इतने ही लोग खड़े होकर जनसभा में मौजूद रह सकते हैं। जनसभा को सफल बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ता तैयारी में जुटे हैं। जिला प्रशासन ने परिवहन विभाग को 350 बसों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को मेरठ के बाद हापुड़ का दौरा करेंगे। शाम करीब चार बजे हेलीकॉप्टर से हापुड़ पहुंचने का कार्यक्रम है। वह 810 करोड़ की 274 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। चार परियोजनाएं 10 करोड़ से ज्यादा लागत की हैं, जबकि 270 परियोजनाएं एक करोड़ से दस करोड़ तक की लागत की हैं। इसके बाद वह जिला अस्पताल का निरीक्षण करेंगे। इस दौरान बेबी केयर यूनिट का अवलोकन कर सकते हैं।
विज्ञापन

इसके बाद मुख्यमंत्री जनसभा को संबोधित करेंगे। सभा में जिले की 273 ग्राम पंचायतों से लाभार्थियों को लाने के लिए जिला प्रशासन ने परिवहन विभाग को 350 बसों की व्यवस्था करने के लिए कहा है। इसके अलावा भाजपा कार्यकर्ता भी अपने स्तर से बसों की व्यवस्था करने में जुटे हैं। जिलाध्यक्ष उमेश राणा ने बताया कि जनसभा को एतिहासिक बनाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी विभागों से मांगी गई लाभार्थियों की सूची
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनसभा के दौरान विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र देंगे। इसके लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों को लिस्ट तैयार करने के लिए कहा गया है। जिले की 273 ग्राम पंचायतों से सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को लाने का लक्ष्य रखा गया हैं। 8 से 10 योजनाओं के एक-एक लाभार्थियों को मुख्यमंत्री प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करेंगे।
मैदान के चारों ओर लगाया जाएगा जाल
निराश्रित पशु मैदान में न घुसें इसके लिए जनसभा स्थल और हेलीपैड के आसपास जाल लगाया जाएगा। बुधवार को पंडाल बनाने का कार्य जोरों पर रहा। मैदान की समतलीकरण का अधिकतर कार्य भी पूरा हो चुका है। अधिकारियों का दावा है कि बृहस्पतिवार शाम तक सभी काम को पूरा कर लिया जाएगा। डीएम मेधा रूपम, एसपी दीपक भूकर अधिकारियों के साथ तैयारियों में जुटे रहे। जनसभा स्थल का निरीक्षण करने के अलावा उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक भी ली।

निरीक्षण के दौरान मीडिया को नहंीं मिलेगी अनुमति
जिला अस्पताल में मुख्यमंत्री के निरीक्षण के दौरान मीडिया वहां रहने की अनुमति नहीं रहेगी। मीडिया को आम लोगों की तरह जनसभा तक ही जाने की अनुुमति होगी।

सीएम की जनसभा को लेकर निरीक्षण करते डीएम व एसपी

सीएम की जनसभा को लेकर निरीक्षण करते डीएम व एसपी- फोटो : HAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed