{"_id":"62c5c31c539e1d47d368b4a8","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd241136375","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती को नशीला पदार्थ खिलाकर किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती को नशीला पदार्थ खिलाकर किया दुष्कर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवती को नशीला पदार्थ खिलाकर किया दुष्कर्म
हापुड़। थाना पिलखुवा क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती को सहपाठी ने धोखे से हापुड़ बुलाकर नशीला पदार्थ पिला दिया। आरोपी ने होटल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और वीडियो बना ली। जिसके आधार पर वह उसे ब्लैकमेल कर शारीरिक शोषण करता आ रहा था। पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पीड़िता नेबताया कि वह थाना सिंभावली क्षेत्र स्थित एक कोचिंग सेंटर में पढ़ने के लिए जाती थी। जहां गांव नवादा निवासी अमित वर्मा भी उसके साथ पढ़ता था। आरोप है कि युवक ने उसका मोबाइल नंबर ले लिया। सात फरवरी 2022 को आरोपी ने उसे किसी बहाने से फोन करके हापुड़ बुलाया। खाना खिलाने के बहाने आरोपी उसे होटल में ले गया। इस दौरान उसके खाने में नशीला पदार्थ मिला दिया। खाना खाते ही वह बेहोश हो गई और आरोपी उसे एक कमरे में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया और अश्लील वीडियो भी बना ली। होश में आने पर उसे घटना की जानकारी हुई। इसके बाद आरोपी ने पुलिस से शिकायत पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। इसके बाद से वह ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करता आ रहा है। बुधवार को पुलिस के पास पहुंची और तहरीर दी। सीओ एसएन वैभव पांडेय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।